दुनिया के 10 बेस्ट फूड शहरों में मुंबई टॉप-5 में, दिल्ली अभी दूर है

मार्च 13 2025

सभी तस्वीरें Shutterstock से ली गई हैं

Tasteatlas ने दुनिया के 100 बेस्ट फूड शहरों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें मुंबई टॉप-5 में है, जबकि दिल्ली इस लिस्ट में 45वें नंबर पर है। 

लिस्ट में पहले नंबर पर इटली का नेपल्स शहर है। जहां का पिज्जा दुनियाभर में मशहूर है। Tasteatlas ने इसे 5 रेटिंग दी है। 

दूसरे नंबर पर इटली का ही शहर मिलान है। मिलान की रेटिंग 4.96 है, यहां की रिसोटो डिश को दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है।

इटली का इस लिस्ट में बोलबाला है और तीसरे नंबर पर भी इटली का ही शहर है। बोलोना शरह की रेटिंग इस मामले में 4.94 है।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर इटली का फ्लोरेंस शहर है, जिसकी रेटिंग 4.83 है। बिस्टेका एला फ्लोरेंटिना डिश जिसमें सबसे लोकप्रिय है।

भारत के शहरों की बात करें तो बेस्ट रैंकिंग मुंबई को मिली है। मुंबई के खाने को यहां 4.81 रेटिंग दी गई है।

इटली का रोम शहर इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। रोम को 4.79 रेटिंग दी गई है। 

रोम के बाद नंबर आता है फ्रांस के पेरिस शहर का। पेरिस के खानपान को 4.78 रेटिंग दी गई है।

ऑस्ट्रिया का विएना शहर लिस्ट में आठवें नंबर पर है, जहां के फूड को 4.77 रेटिंग दी गई है।

इटली का एक और शहर टॉप-10 में जगह बनाता है और उसका नाम है ट्यूरिन। ट्यूरिन की रेटिंग 4.76 है। टॉप-10 का आखिरी शहर जापान का ओसाका है।

'सुपरफूड' मखाना आखिर इतना महंगा क्यों?


अगली स्टोरी देखें

यहां क्लिक करें