return to news
  1. New Rules Feb: आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, बैंक ट्रांजैक्शन से लेकर फास्टैग तक... जानें क्या हुआ महंगा?

ट्रेंडिंग न्यूज़

New Rules Feb: आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, बैंक ट्रांजैक्शन से लेकर फास्टैग तक... जानें क्या हुआ महंगा?

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 01, 2026, 09:36 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

1 फरवरी 2026 से आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। जहां एक तरफ कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है, वहीं आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स और बेनिफिट्स में बदलाव किए हैं। सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से इनके दाम भी बढ़ गए हैं।

new-rules-from-1-february

आज से ये नियम बदल गए हैं।

आज से फरवरी महीने की शुरुआत हो गई है और पहली तारीख को ही देश का आम बजट भी पेश होने वाला है। लेकिन बजट के बड़े एलानों से पहले ही आम जनता के लिए कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। 1 फरवरी 2026 से आपकी रसोई से लेकर बैंकिंग और सफर तक के नियमों में बदलाव हुआ है। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा के काम करने के तरीके पर पड़ने वाला है। इसमें मुख्य रूप से गैस सिलेंडर की कीमतें, सिगरेट और तंबाकू पर टैक्स, फास्टैग के नियम और बैंकों के क्रेडिट कार्ड से जुड़ी नीतियां शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव

आज सुबह ही LPG सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। बजट से ठीक पहले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। कॉमर्शियल गैस महंगी होने से बाहर खाना-पीना थोड़ा महंगा हो सकता है क्योंकि हलवाई और रेस्टोरेंट मालिक अपनी लागत को कवर करने के लिए कीमतें बढ़ा सकते हैं।

फास्टैग के नियमों में बड़ी राहत

सड़क परिवहन और हाईवे अथॉरिटी ने वाहन मालिकों को एक बड़ी राहत दी है। आज से फास्टैग के लिए केवाईसी वेरिफिकेशन की पुरानी और थकाऊ प्रक्रिया को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। अब ग्राहकों को फास्टैग एक्टिवेट कराने के बाद अलग से कोई कागजी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब यह जिम्मेदारी उन बैंकों की होगी जो फास्टैग जारी कर रहे हैं। उन्हें ही वाहन से जुड़ी सारी जांच पहले से पूरी करनी होगी ताकि आम आदमी को टोल प्लाजा पर कोई दिक्कत न आए।

तंबाकू उत्पादों पर टैक्स की मार

धूम्रपान करने वालों और तंबाकू उत्पादों का इस्तेमाल करने वालों के लिए आज से जेब ढीली करना भारी पड़ेगा। केंद्र सरकार ने सिगरेट, गुटखा, जर्दा और पान मसाला जैसे उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा इन उत्पादों पर हेल्थ और नेशनल सिक्योरिटी सेस भी लगाया गया है। खास तौर पर फिल्टर वाली और लंबी सिगरेट पर ज्यादा ड्यूटी लगेगी जिससे उनकी कीमतों में भारी उछाल आने की संभावना है। हालांकि बीड़ी पर पुराने टैक्स स्लैब को ही बरकरार रखा गया है।

बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड के नए नियम

बैंकिंग सेक्टर में भी आज से कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। आईसीआईसीआई बैंक ने अपने कुछ क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले मुफ्त मूवी टिकट के फायदे को बंद कर दिया है। वहीं एचडीएफसी बैंक ने अपने प्रीमियम इनफिनिया मेटल क्रेडिट कार्ड के लिए रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने की सीमा तय कर दी है। अब ग्राहक महीने में केवल पांच बार ही इन पॉइंट्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा एसबीआई भी आने वाली 15 फरवरी से आईएमपीएस ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलाव करने जा रहा है। इन सभी नियमों का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को और ज्यादा व्यवस्थित करना है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख