तस्वीरें: Shutterstock
सोचिए जरा आप ATM में गोल्ड डालिए, और आपको उसकी वैल्यू के नोट मिल जाएं? ऐसा ही कुछ चीन में देखने को मिला है।
जब बात टेक्नॉलजी की होती है, तो ऐसे में चीन का नाम अव्वल देशों में आता है। चीन के एक एटीएम का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
इसमें आप गोल्ड डालिए, तो इसकी कीमत के नोट आपको मिल जाएंगे। हालांकि इस पूरे प्रोसेस में करीब 30 मिनट का समय लग जाता है।
चीन के शंघाई में स्मार्ट गोल्ड ATM मशीन है, जिसमें आप गोल्ड डालेंगे, बदले में आपको नोट मिल जाएंगे।
गोल्ड डालने पर इस ATM को करीब 30 मिनट का समय लगता है सोने की शुद्धता की जांच करने में और इसके आधार पर आपको नोट मिलेंगे।
इस ATM मशीन में नकली सोने की भी जांच हो सकती है। इसमें आपको को कम से कम 3 ग्राम सोना डालना होता है।
अगर सोना 50% तक भी शुद्ध होता है, तो उसकी शुद्धता और वजन के हिसाब से आपको नोट मिल जाएंगे।
स्मार्ट गोल्ड ATM मशीन को चीन के किंग हुड ग्रुप ने तैयार किया है। यह मशीन सोने की शुद्धता और वजन की जांच तेजी से कर लेती है।
अगली स्टोरी देखें