पर्सनल फाइनेंस
2 min read | अपडेटेड April 21, 2025, 16:47 IST
सारांश
आपको यहां बता दें कि नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है, फरवरी, 2025 में जोड़े गए नए सदस्यों में उनकी हिस्सेदारी 4.27 लाख यानी कि 57.71% है। इससे पता चलता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले ज्यादातर व्यक्ति युवा हैं।
ईपीएफओ से फरवरी में जुड़े कितने नए सदस्य?
रिटायरमेंट फंड का मैनेजमेंट करने वाले एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) यानी कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने फरवरी में कुल 16.10 लाख नए सदस्य जोड़े हैं। सोमवार को जारी ताजा पेरोल आंकड़ों के मुताबिक, यह आंकड़ा पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 3.99% अधिक है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ईपीएफओ ने फरवरी, 2025 में लगभग 7.39 लाख नए सदस्य बनाए। मंत्रालय ने कहा कि नए सदस्यों की संख्या में वृद्धि रोजगार के बढ़ते अवसरों, कर्मचारी लाभ के बारे में बढ़ती जागरुकता और ईपीएफओ के सफल जागरुकता कार्यक्रमों के कारण है।
आपको यहां बता दें कि नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है, फरवरी, 2025 में जोड़े गए नए सदस्यों में उनकी हिस्सेदारी 4.27 लाख यानी कि 57.71% है। इससे पता चलता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले ज्यादातर व्यक्ति युवा हैं। इसके अलावा, फरवरी, 2025 में 18-25 आयु वर्ग के कुल सदस्यों की संख्या में लगभग 6.78 लाख की वृद्धि हुई, जो सालाना आधार पर 3.01% अधिक है। आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 13.18 लाख सदस्य, जो पहले ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर निकल गए थे, फरवरी में फिर इसमें शामिल हो गए हैं।
इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए। आंकड़ों के मुताबिक फरवरी, 2025 में लगभग 2.08 लाख महिला सदस्य पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुईं। इसमें सालाना आधार पर 1.26% की वृद्धि हुई। महिला सदस्यों की संख्या बढ़ने से अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख