पर्सनल फाइनेंस
2 min read | अपडेटेड April 16, 2025, 09:26 IST
सारांश
PF Balance: हर महीने कर्मचारी के वेतन का 12 फीसदी इस अकाउंट में जाता है, और एम्प्लॉयर यानी कंपनी भी इतनी ही राशि देती है। PF खाते में जमा राशि पर भारत सरकार से ब्याज भी मिलता है। अगर जरूरी हो, तो आप अपने PF अकाउंट से आसानी से पैसे निकाल सकते हैं।
आप कुछ आसान स्टेप्स के जरिए 5 तरीकों से अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।
ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां कंपनियां कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ काटती तो हैं, लेकिन उसे डिपॉजिट नहीं करतीं। अगर आपके साथ ऐसा कुछ होता है, तो आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अगर आपने लंबे समय से अपना EPF अकाउंट का बैलेंस चेक नहीं किया है, तो यहां इसका तरीका बताया गया है। आप कुछ आसान स्टेप्स के जरिए यहां बताए गए 5 तरीकों से अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।
EPF ब्याज की गणना EPF कंट्रीब्यूशन पर मासिक आधार पर की जाती है। यह हर वित्तीय वर्ष के अंत में EPF अकाउंट्स में डिपॉजिट किया जाता है। बंद पड़े अकाउंट्स पर ब्याज लागू नहीं होता है। बता दें कि अगर 36 महीने तक कोई कंट्रीब्यूशन नहीं किया जाता है तो EPF अकाउंट बंद हो जाता है।
लेखकों के बारे में
अगला लेख