return to news
  1. बजट 2026 में क्या किसानों को मिलेगी राहत, क्या PM Kisan स्कीम की रकम बढ़ाएगी सरकार?

पर्सनल फाइनेंस

बजट 2026 में क्या किसानों को मिलेगी राहत, क्या PM Kisan स्कीम की रकम बढ़ाएगी सरकार?

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 01, 2026, 09:19 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Budget 2026 में क्या पीएम किसान की राशि में होगा इजाफा? यह सवाल देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए बहुत अहम है। बजट 2026 से यह उम्मीद की जा रही है कि सरकार पीएम किसान योजना के तहत आर्थिक मदद 6,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये कर सकती है।

पीएम किसान सम्मान निधि

क्या बजट 2026 में पीएम किसान स्कीम के तहत बढ़ेगी किसानों के लिए आर्थिक मदद?

भारत सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद के तौर पर 6,000 रुपये सालाना दिए जाते हैं। तीन किस्तों में किसानों को साल के दौरान यह मदद दी जाती है और हर किस्त में 2,000-2,000 रुपये पात्र किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल में लगातार 9वां यूनियन बजट पेश करने जा रही हैं। किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मानदेय राशि में इजाफे का ऐलान करे। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों 6,000 रुपये की जगह 8,000 रुपये मिल सकते हैं। बजट 2026 में माना जा रहा है कि यह राशि 2,000 रुपये बढ़ा दी जाएगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

किसान संगठनों का मानना है कि 6,000 रुपये सालाना मौजूदा हालात में कम हैं और ऐसे में उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में इजाफे की मांग की है। पिछले कुछ सालों में खेती करने की लागत में तेजी से इजाफा हुआ है और ऐसे में 6,000 रुपये सालाना की मदद से किसानों के लिए कम पड़ रही है। बीज, खाद, कीटनाशक दवाइयों समेत खेती से जुड़ी तमाम चीजों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

अगर सरकार यह फैसला लेती है, तो इससे देश के तमाम सीमांत और छोटे किसान राहत की सांस लेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना दिसंबर 2018 में शुरू हुई थी। अभी तक किसानों को इस योजना के तहत 21 किस्तें बांटी जा चुकी हैं। 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को दी गई थी। इस साल अभी तक किसानों को इस योजना के तहत कोई किस्त नहीं दी गई है, ऐसा माना जा रहा है कि बजट के ऐलान के बाद उसके हिसाब से किसानों को साल 2026 की पहली किस्त दी जाएगी।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख