सभी तस्वीरें: Shutterstock
हेल्थ इंश्योरेंस सुरक्षा तो देता है, लेकिन बिना सही जानकारी के लेना नुकसानदायक हो सकता है। इंश्योरेंस लेते समय ये 5 गलतियां बिल्कुल न करें।
उम्र, सेहत और परिवार को ध्यान में रखे बिना पॉलिसी लेने से जरूरत के वक्त मदद नहीं मिलती। सही कवरेज चुनना बहुत जरूरी है।
कम प्रीमियम अच्छा लग सकता है, लेकिन इससे कम कवरेज और ज्यादा डिडक्शन हो सकता है। जरूरी समय पर मदद मिले, इसके लिए सही कवरेज चुनना जरूरी है।
पॉलिसी की शर्तें न पढ़ना भारी पड़ सकता है। वेटिंग पीरियड, क्लेम रिजेक्शन जैसी परेशानियां बाद में सामने आती हैं। शर्तें और एक्सक्लूजन जरूर पढ़ें।
बीमारी या लाइफस्टाइल से जुड़ी बातें छिपाना क्लेम रिजेक्शन या पॉलिसी रद्द होने की वजह बन सकता है। सही और पूरी जानकारी देना ज़रूरी है।
पहली पॉलिसी देखकर ही खरीद लेना घाटे का सौदा हो सकता है। तुलना करें, शायद कहीं ज्यादा कवरेज, कम प्रीमियम या बेहतर फायदे मिल सकते हैं।
अगली स्टोरी पढ़ें