return to news
  1. Stock Market: India-US ट्रेड डील का जोश पड़ा ठंडा, बाजार में कमजोरी की ये रही 3 बड़ी वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market: India-US ट्रेड डील का जोश पड़ा ठंडा, बाजार में कमजोरी की ये रही 3 बड़ी वजहें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 04, 2026, 11:57 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: अमेरिका की कंपनी Anthropic PBC ने ऐसा नया टूल लॉन्च किया है, जो कानूनी काम समेत कई प्रोसेस को ऑटोमैट कर सकता है। इसके बाद 3 फरवरी को अमेरिका में कई सॉफ्टवेयर और फाइनेंशियल सर्विस कंपनियों के शेयर टूट गए, जिसका असर भारतीय IT शेयरों पर भी पड़ा।

Stock Market

Stock Market: निवेशक भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर साफ जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 04 फरवरी को कमजोरी नजर आ रही है। इसके पहले कल यानी 03 फरवरी को इंडिया-US ट्रेड डील की खबरों के बीच मार्केट में जबरदस्त रैली देखी गई थी। आज के कारोबार में BSE Sensex में 130.58 अंकों की गिरावट है और यह 83,607.24 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 14.15 अंक टूटकर 25,713.70 के लेवल पर है। इसकी सबसे बड़ी वजह IT शेयरों में भारी बिकवाली रही। आइए जानते हैं और कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT सेक्टर में तेज बिकवाली

पहली वजह IT सेक्टर में तेज बिकवाली रही। इंफोसिस, TCS जैसे बड़े IT शेयरों में 7 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। निवेशकों को डर है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेज तरक्की पारंपरिक IT बिजनेस मॉडल को नुकसान पहुंचा सकती है। अमेरिका की कंपनी Anthropic PBC ने ऐसा नया टूल लॉन्च किया है, जो कानूनी काम समेत कई प्रोसेस को ऑटोमैट कर सकता है। इसके बाद 3 फरवरी को अमेरिका में कई सॉफ्टवेयर और फाइनेंशियल सर्विस कंपनियों के शेयर टूट गए, जिसका असर भारतीय IT शेयरों पर भी पड़ा।

Anthropic ने अपने Claude Cowork एजेंट के लिए नए प्लग-इन लॉन्च किए हैं, जो लीगल, सेल्स, मार्केटिंग और डेटा एनालिसिस जैसे काम अपने आप कर सकते हैं। इससे भारत के 283 अरब डॉलर के IT सेक्टर पर दबाव बढ़ गया है, क्योंकि यहां कंपनियां बड़े वर्कफोर्स पर निर्भर रहती हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका-भारत ट्रेड डील से आई तेजी अब टिकाऊ नहीं लगती। अमेरिका में IT शेयरों की गिरावट भारतीय बाजार पर भी असर डालेगी। ऊंचे वैल्यूएशन की वजह से लंबे समय तक तेजी बने रहना मुश्किल है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अब भी चीजें स्पष्ट नहीं

निवेशक भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर साफ जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी को घोषणा की थी कि भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया जाएगा, बदले में भारत रूसी तेल की खरीद रोकेगा और व्यापार बाधाएं कम करेगा। कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने 3 फरवरी को कहा कि समझौते पर अंतिम सहमति बनने के बाद दोनों देश पूरी जानकारी साझा करेंगे।

RBI MPC की बैठक शुरू

RBI MPC की बैठक शुरू हो गई है, जिसका ऐलान 6 फरवरी को होगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि MPC इस बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा और नरम रुख बनाए रखेगा। एक्सपर्ट् का कहना है कि फिलहाल अर्थव्यवस्था को बड़े मौद्रिक प्रोत्साहन की जरूरत नहीं है और RBI पहले पुराने फैसलों का असर देखना चाहता है। जनवरी के ऑटो बिक्री आंकड़े भी मजबूत मांग दिखा रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख