return to news
  1. Nifty Metal: Hindustan Zinc से Hindalco समेत, कई मेटल स्टॉक्स 5% तक टूटे, आखिर क्यों हो रही बिकवाली?

मार्केट न्यूज़

Nifty Metal: Hindustan Zinc से Hindalco समेत, कई मेटल स्टॉक्स 5% तक टूटे, आखिर क्यों हो रही बिकवाली?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 05, 2026, 12:32 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Nifty Metal: आज के कारोबार में Nifty Metal इंडेक्स में शामिल 15 में से 9 शेयरों में गिरावट थी। वहीं सिर्फ 6 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे ज्यादा बिकवाली Vedanta और Hindustan Zinc में रही और ये दोनों स्टॉक 5 फीसदी से अधिक टूट गए।

शेयर सूची

Nifty Metal

पिछले 2 सेशन्स में Nifty Metal Index 4% चढ़कर 12,044.25 तक पहुंच गया था।

Nifty Metal: मेटल शेयरों में आज 05 फरवरी को जमकर बिकवाली हो रही है। पिछले कुछ समय में इस सेक्टर के शेयरों में भारी वोलैटिलिटी देखी गई है। सोना–चांदी जैसे कीमती धातुओं की कीमतों में आज गिरावट आई, जिसके चलते आज इन शेयरों में दबाव दिख रहा है। इसके अलावा पिछले 1 महीने में यह इंडेक्स 3 फीसदी से अधिक चढ़ा है, जिसने प्रॉफिट बुकिंग को बढ़ावा दिया। सुबह के कारोबार में Nifty Metal Index करीब 3% गिरकर 11726 पर आ गया। इसके पहले लगातार 2 दिनों तक Nifty Metal इंडेक्स में तेजी देखने को मिली थी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Vedanta और Hindustan Zinc समेत ये शेयर टूटे

रिपोर्ट लिखे जाने के समय आज के कारोबार में Nifty Metal इंडेक्स में शामिल 15 में से 9 शेयरों में गिरावट थी। वहीं सिर्फ 6 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे ज्यादा बिकवाली Vedanta और Hindustan Zinc में रही और ये दोनों स्टॉक 5 फीसदी से अधिक टूट गए। इसके अलावा Hindustan Copper और Hindalco Industries लगभग 3–3% गिर गए। वहीं NMDC और Lloyds Metals & Energy भी करीब 2–2% टूटे। Adani Enterprises में भी करीब 1% की गिरावट रही।

क्या है मेटल शेयरों में गिरावट की वजह

डॉलर में मजबूती

पिछले 2 सेशन्स में Nifty Metal Index 4% चढ़कर 12,044.25 तक पहुंच गया था। ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू कर दिया, जिससे आज तेज बिकवाली देखने को मिली। यूरोपियन सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड के ब्याज दर फैसलों से पहले अमेरिकी डॉलर मजबूत बना रहा। US Dollar Index करीब 0.2% बढ़कर 96.671 पर पहुंच गया और पहले दो हफ्तों के हाई के आसपास ट्रेड कर रहा था।

इस हफ्ते डॉलर इसलिए भी मजबूत हुआ क्योंकि बाजार अमेरिका की कॉरपोरेट अर्निंग्स देख रहा है और निवेशक रिस्क-ऑफ मूड में आ गए हैं। जब डॉलर मजबूत होता है, तो डॉलर में कीमत वाले कमोडिटी जैसे मेटल महंगे पड़ते हैं। इससे मांग पर असर पड़ता है और कीमतों पर दबाव आता है, जिसका सीधा असर मेटल कंपनियों के शेयरों पर दिखता है।

सोने-चांदी में गिरावट

सोने–चांदी की कीमतों में तेज गिरावट ने भी मेटल स्टॉक्स में गिरावट को बढ़ावा दिया। गुरुवार को अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 3% गिरकर ₹1,48,455 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जून एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट भी करीब 3% नीचे रहा। वहीं मार्च एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 6% टूटकर ₹2,52,719 प्रति किलो पर आ गया। मई एक्सपायरी वाला सिल्वर भी लगभग 6% गिरा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख