return to news
  1. HAL का शेयर 2 दिन में 10% लुढ़का, 12 फरवरी को रिजल्ट से पहले क्यों हो रही है धड़ाधड़ बिकवाली?

मार्केट न्यूज़

HAL का शेयर 2 दिन में 10% लुढ़का, 12 फरवरी को रिजल्ट से पहले क्यों हो रही है धड़ाधड़ बिकवाली?

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 05, 2026, 11:26 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

HAL अपने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे 12 फरवरी, गुरुवार को जारी करेगी। कंपनी ने बताया है कि उसी दिन बोर्ड मीटिंग होगी, जिसमें Q3 के ऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट और FY26 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित करने पर भी विचार किया जाएगा।

शेयर सूची

Hindustan Aeronautics

Hindustan Aeronautics: पिछले 2 कारोबारी दिनों में इसमें 10 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

Hindustan Aeronautics share: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयरों में आज 05 फरवरी को लगातार दूसरे कारोबारी दिन जमकर बिकवाली हो रही है। यह शेयर BSE पर आज 6 फीसदी से अधिक टूटकर 3952 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर आ गया। पिछले 2 कारोबारी दिनों में इसमें 10 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है। दरअसल रिपोर्ट्स में कहा गया था कि HAL भारत के Advanced Medium Combat Aircraft (AMCA) प्रोजेक्ट की बोली प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ पाया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, HAL ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में साफ कहा कि उन्हें इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, इसलिए फिलहाल वो इन रिपोर्ट्स पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।

HAL ने क्या कहा?

HAL ने ये भी कहा कि वो सभी निवेशकों और स्टेकहोल्डर्स को हर अपडेट देती रहेगी। HAL ने दोहराया कि उनके पास पक्का ऑर्डर बुक मौजूद है, जिससे कमाई की अच्छी विजिबिलिटी है और उनका प्रोडक्शन प्लान 2032 तक फैला हुआ है। HAL ने बताया कि वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जैसे Indian Multi Role Helicopter (IMRH), LCA Mk2 और Combat Air Teaming System (CATS) जिनका प्रोडक्शन 2032 के बाद शुरू होने की उम्मीद है।

इसके अलावा कंपनी अब सिविल एविएशन में भी कदम बढ़ा रही है। इसमें Dhruv NG, Hindustan 228 और SJ-100 जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिससे आगे चलकर कंपनी की आमदनी बढ़ेगी और ग्रोथ ज्यादा टिकाऊ होगी।

Morgan Stanley ने क्या कहा?

अब Morgan Stanley की राय भी सामने आई है। उनके मुताबिक HAL ने इस साल अब तक NIFTY50 से 4% बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन पिछले एक साल में इसका consensus P/E करीब 15% गिर चुका है। Morgan Stanley का कहना है कि शेयर में अभी और गिरावट का खतरा बना हुआ है, क्योंकि प्राइवेट सेक्टर से मुकाबला बढ़ रहा है और हाई इम्पोर्ट डिपेंडेंसी की वजह से प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी पड़ सकती है, खासकर ऐसे समय में जब कई देश डिफेंस खर्च बढ़ा रहे हैं।

HAL के Q3 नतीजे

HAL अपने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे 12 फरवरी, गुरुवार को जारी करेगी। कंपनी ने बताया है कि उसी दिन बोर्ड मीटिंग होगी, जिसमें Q3 के ऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट और FY26 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित करने पर भी विचार किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख