return to news
  1. Waaree, Premier Energies के शेयर 7% तक उछले, अमेरिका से आई इस खबर ने बढ़ाई खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Waaree, Premier Energies के शेयर 7% तक उछले, अमेरिका से आई इस खबर ने बढ़ाई खरीदारी

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 22, 2025, 11:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Waaree Energies share: रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने कंबोडिया, मलेशिया, थाईलैंड और वियतनाम से आने वाले सोलर सेल्स पर 3521% तक का नया टैक्स लगाया है। यह जांच उस समय शुरू हुई थी जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का कार्यकाल शुरू हुआ था।

शेयर सूची

WAAREEENER
--
PREMIERENE
--
Waaree Energies के शेयरों में 7 फीसदी से अधिक की तेजी है।

Waaree Energies के शेयरों में 7 फीसदी से अधिक की तेजी है।

Waaree Energies और Premier Energies के शेयरों में आज 22 अप्रैल को जमकर खरीदारी हो रही है। Waaree Energies के शेयरों में 7 फीसदी से अधिक की तेजी है और यह 2622 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Premier Energies में भी 5 फीसदी से अधिक की बढ़त नजर आ रही है और यह 1063.10 रुपये पर पहुंच गया है।

अमेरिका ने सोलर सेल्स के आयात पर लगाया भारी टैक्स

दरअसल, अमेरिका के व्यापार अधिकारियों ने दक्षिण-पूर्व एशिया से आयात होने वाले सोलर सेल्स पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने कंबोडिया, मलेशिया, थाईलैंड और वियतनाम से आने वाले सोलर सेल्स पर 3,521% तक का नया टैक्स लगाया है।

यह जांच उस समय शुरू हुई थी जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का कार्यकाल शुरू हुआ था। इस जांच में इन चार देशों पर चीन की सब्सिडी का फायदा उठाने और बहुत कम दामों पर सामान बेचने का आरोप लगा, जिससे अमेरिकी उत्पाद महंगे होने के चलते कंपटीशन से बाहर हो गए।

Waaree Energies और Premier Energies के बारे में

Waaree Energies भारत की सबसे बड़ी सोलर पीवी मॉड्यूल निर्माता कंपनी है। इसकी कुल स्थापित क्षमता 13.3 गीगावॉट है। इस कंपनी के भारत में चार सोलर मॉड्यूल निर्माण केंद्र हैं और इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विस्तार है। पिछले एक साल में इस शेयर ने करीब 11 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Premier Energies एक अन्य कंपनी है, जो सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल का निर्माण करती है। यह कंपनी GEF Capital (जो वॉशिंगटन DC की प्राइवेट इक्विटी फर्म है) द्वारा समर्थित है। इसने पिछले एक साल में 15 फीसदी का रिटर्न दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख