return to news
  1. Vodafone Idea के शेयरों में 5% का उछाल, कंपनी ने मुंबई में शुरू की 5G सर्विस

मार्केट न्यूज़

Vodafone Idea के शेयरों में 5% का उछाल, कंपनी ने मुंबई में शुरू की 5G सर्विस

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 19, 2025, 11:24 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया ने बुधवार को भारत में अपनी 5जी सर्विसेज शुरू कीं। इसकी शुरुआत मुंबई से हो गई है और इसके बाद पांच अन्य शहरों में सेवाएं शुरू की जाएंगी। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है।

शेयर सूची

Vodafone Idea ने बुधवार को भारत में अपनी 5जी सर्विसेज शुरू कीं।

Vodafone Idea ने बुधवार को भारत में अपनी 5जी सर्विसेज शुरू कीं।

Vodafone Idea share price: वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयरों में आज 19 मार्च को 5 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 4.65 फीसदी बढ़कर 7.43 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 53,045 करोड़ रुपये हो गया।

वोडाफोन आइडिया के शेयरों का 52-वीक हाई 19.15 रुपये और 52-वीक लो 6.60 रुपये है। यह शेयर अपने 52-वीक हाई से अब भी करीब 61 फीसदी नीचे है।

क्या है Vodafone Idea में उछाल की वजह

वोडाफोन आइडिया ने बुधवार को भारत में अपनी 5जी सर्विसेज शुरू कीं। इसकी शुरुआत मुंबई से हो गई है और इसके बाद पांच अन्य शहरों में सेवाएं शुरू की जाएंगी। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है।

कंपनी ने ग्राहकों की संख्या में गिरावट को रोकने और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए इस नई पेशकश पर दांव लगाया है। वोडाफोन आइडिया 299 रुपये से शुरू होने वाले प्लान के तहत अनलिमिटेड 5G डेटा दे रही है, जो इसे अभी बाजार में सबसे सस्ते ऑप्शन में से एक बनाता है।

वोडाफोन आइडिया ने अपने 5G रोलआउट के लिए नोकिया के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा, इसने नेटवर्क प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए AI-बेस्ड सेल्फ-ऑर्गनाइजिंग नेटवर्क (SON) सिस्टम तैनात किया है।

इस समय रिलायंस जियो और भारती एयरटेल का 5G मार्केट में दबदबा है। दिसंबर 2024 तक जियो के पास 17 करोड़ 5G ग्राहक थे और भारती एयरटेल के यूजर्स की संख्या 12 करोड़ थी।

क्या है Vodafone Idea का प्लान

वोडाफोन आइडिया ने कहा कि वह अगले तीन वर्षों में 17 ‘सर्किल’ में 100 शहरों/कस्बों में सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है और उसके पास विस्तार योजना को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त पूंजी है।

वोडाफोन आइडिया के CTO जगबीर सिंह ने कहा, "मुंबई से इसकी शुरुआत के बाद हम अप्रैल तक दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़, पटना और मैसूर में अपनी 5G सर्विस का विस्तार करेंगे। महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और चेन्नई में सेवाएं अगले चरण में शुरू की जाएंगी।" उन्होंने कहा कि वीआईएल 5जी उपकरणों की पहुंच और सेवा मांग के आधार पर अतिरिक्त शहरों को जोड़ना जारी रखेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख