return to news
  1. Upcoming IPOs: अगले हफ्ते Wakefit समेत 9 नए आईपीओ में निवेश का मौका, 16 कंपनियों की बाजार में होगी एंट्री

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते Wakefit समेत 9 नए आईपीओ में निवेश का मौका, 16 कंपनियों की बाजार में होगी एंट्री

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड December 06, 2025, 10:24 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Wakefit Innovations IPO में कंपनी ₹1,288.89 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹377.18 करोड़ नए शेयर जारी करके और ₹911.71 करोड़ ऑफर फॉर सेल (OFS) से आएंगे। इसका प्राइस बैंड ₹185 से ₹195 प्रति शेयर रखा गया है। एक लॉट में 76 शेयर होंगे।

IPOs

IPOs: Meesho, Aequs और Vidya Wires 10 दिसंबर को मेनबोर्ड पर डेब्यू करने वाले हैं।

Upcoming IPOs: आईपीओ निवेशकों को अगले हफ्ते निवेश के कई मौके मिलने वाले हैं। 08 दिसंबर से शुरू हो रहे नए सप्ताह में कम से कम 9 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इनमें 4 मेनबोर्ड IPO और 5 SME IPO शामिल हैं। मेनबोर्ड में Wakefit, Corona Remedies, Park Medi World और Nephrocare Health Services जैसी बड़ी कंपनियां हैं। वहीं SME सेगमेंट में KV Toys India, Prodocs Solutions, Riddhi Display Equipments, Unisem Agritech और Pajson Agro के IPO आएंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मेनबोर्ड IPOs

Wakefit Innovations IPO

Wakefit Innovations IPO में कंपनी ₹1,288.89 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹377.18 करोड़ नए शेयर जारी करके और ₹911.71 करोड़ ऑफर फॉर सेल (OFS) से आएंगे। इसका प्राइस बैंड ₹185 से ₹195 प्रति शेयर रखा गया है। एक लॉट में 76 शेयर होंगे। यह IPO 8 दिसंबर को खुलेगा और 10 दिसंबर को बंद होगा, जबकि लिस्टिंग 15 दिसंबर को होगी। Wakefit घर और नींद से जुड़े प्रोडक्ट जैसे फर्नीचर, गद्दे और होम डेकोर बेचती है।

Corona Remedies IPO

Corona Remedies का IPO पूरी तरह OFS है और इसका साइज ₹655.37 करोड़ है। इसका प्राइस बैंड ₹1,008 से ₹1,062 प्रति शेयर है। इसमें एक लॉट में 14 शेयर होंगे। यह IPO भी 8 से 10 दिसंबर तक खुलेगा और 15 दिसंबर को लिस्ट होगा। यह कंपनी दवाइयों के कारोबार से जुड़ी है।

Nephrocare Health Services IPO

Nephrocare Health Services के IPO का साइज ₹871.05 करोड़ है, जिसमें फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल हैं। इसका प्राइस बैंड ₹438 से ₹460 प्रति शेयर रखा गया है। एक लॉट में 32 शेयर होंगे। यह IPO 10 दिसंबर को खुलेगा और 12 दिसंबर को बंद होगा, और इसकी लिस्टिंग 17 दिसंबर को होगी। यह कंपनी किडनी से जुड़ी हेल्थ सर्विस देती है।

Park Medi World IPO

Park Medi World का IPO ₹920 करोड़ का होगा, जिसमें ₹770 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹150 करोड़ का OFS शामिल है। इसका प्राइस बैंड ₹154 से ₹162 प्रति शेयर है। इसमें एक लॉट में 92 शेयर होंगे। यह IPO 10 से 12 दिसंबर तक खुलेगा और 17 दिसंबर को लिस्ट होगा। Park Medi World उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट हॉस्पिटल चेन है, जिसके पास लगभग 3,000 बेड की क्षमता है।

SME IPOs

KV Toys India IPO

KV Toys India IPO का साइज ₹40.15 करोड़ है और यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। इसका प्राइस बैंड ₹227 से ₹239 है। यह IPO 8 से 10 दिसंबर तक खुलेगा और 15 दिसंबर को BSE SME पर लिस्ट होगा। इसमें निवेश के लिए 1,200 शेयर का एक लॉट लेना होगा।

Prodocs Solutions IPO

Prodocs Solutions IPO ₹27.60 करोड़ का है, जिसमें फ्रेश इश्यू और OFS दोनों हैं। इसका प्राइस बैंड ₹131 से ₹138 है। यह भी 8 से 10 दिसंबर तक खुलेगा और 15 दिसंबर को लिस्ट होगा। इसमें एक लॉट में 2,000 शेयर होंगे।

Riddhi Display Equipments IPO

Riddhi Display Equipments IPO ₹24.68 करोड़ का फ्रेश इश्यू है। इसका प्राइस बैंड ₹95 से ₹100 प्रति शेयर तय किया गया है। यह IPO भी 8 से 10 दिसंबर तक खुलेगा और 15 दिसंबर को लिस्ट होगा। इसमें एक लॉट में 2,400 शेयर होंगे।

Unisem Agritech IPO

Unisem Agritech IPO ₹21.45 करोड़ का फ्रेश इश्यू है। इसका प्राइस बैंड ₹63 से ₹65 है। यह IPO 10 से 12 दिसंबर तक खुलेगा और 17 दिसंबर को लिस्ट होगा। इसमें एक लॉट में 4,000 शेयर होंगे।

Pajson Agro IPO

Pajson Agro IPO का साइज ₹74.45 करोड़ है और यह भी फ्रेश इश्यू है। इसका प्राइस बैंड ₹112 से ₹118 तय किया गया है। यह IPO 11 दिसंबर को खुलेगा और 15 दिसंबर को बंद होगा, जबकि इसकी लिस्टिंग 18 दिसंबर को होगी। इसमें एक लॉट में 2,400 शेयर होंगे।

इन 16 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

अगले हफ्ते IPO मार्केट में लिस्टिंग का शेड्यूल भी काफी बिजी रहेगा। तीन बड़े नाम Meesho, Aequs और Vidya Wires 10 दिसंबर को मेनबोर्ड पर डेब्यू करने वाले हैं। SME सेगमेंट में, 8 से 12 दिसंबर के बीच कई कंपनियां लिस्ट होंगी। 8 दिसंबर को लिस्ट होने वाली कंपनियों में Speb Adhesives NSE SME, Astron Multigrain BSE SME, Invicta Diagnostic NSE SME, Ravelcare BSE SME, और Clear Secured NSE SME शामिल हैं।

9 दिसंबर को लिस्ट होने वाली कंपनियों में Helloji Holidays BSE SME, Neochem Bio NSE SME शामिल हैं। 10 से 12 दिसंबर के बीच, Shri Kanha Stainless, Luxury Time, Western Overseas Study Abroad, Methodhub Software, ScaleSauce NSE SME, और Flywings Simulator Training Centre भी लिस्ट होंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख