Images: Shutterstock
2025 में भारत के IPO बाजार ने रिकॉर्ड बनाया। 103 कंपनियों ने मेनबोर्ड IPO के जरिए ₹1.76 लाख करोड़ जुटाए। अब नजर 2026 के बड़े IPOs पर है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो 2026 की पहली छमाही में IPO ला सकती है। ड्राफ्ट पेपर्स तैयार किए जा रहे हैं।
फ्लिपकार्ट ने सिंगापुर से भारत में शिफ्ट होने की मंजूरी पा ली है। इससे 2026 में घरेलू IPO का रास्ता साफ हो गया है।
डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe को SEBI से आईपीओ के लिए मंजूरी मिल गई है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का IPO अब भी रेगुलेटरी मंजूरी का इंतजार कर रहा है। निवेशकों की नजर इस पर टिकी है।
क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto ने SEBI के पास गोपनीय रूप से शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं। 2026 में IPO आ सकता है।
SBI और Amundi मिलकर करीब 10% हिस्सेदारी बेच सकते हैं। SBI MF 2026 में स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी में है।
होटल एग्रीगेटर OYO ने ₹6,650 करोड़ के IPO के लिए SEBI के पास कॉन्फिडेंशियल DRHP फाइल किया है।
boAT की पैरेंट कंपनी Imagine Marketing ने ₹1,500 करोड़ के IPO के लिए अपडेटेड DRHP जमा किया है।
Hero FinCorp को ₹3,668 करोड़ के पब्लिक इश्यू के लिए SEBI की मंजूरी मिल चुकी है।
अगली स्टोरी पढ़ें