return to news
  1. Textile stocks: Vardhman Textile समेत कई शेयर 18% तक भागे, टैरिफ हाइक के बावजूद क्या है इस उछाल की वजह?

मार्केट न्यूज़

Textile stocks: Vardhman Textile समेत कई शेयर 18% तक भागे, टैरिफ हाइक के बावजूद क्या है इस उछाल की वजह?

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 03, 2025, 15:09 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Textile stocks: अमेरिका ने बांग्लादेश के टेक्सटाइल पर 37% टैरिफ लगाया है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि भारत के लिए अपने टेक्सटाइल निर्यात को बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। बांग्लादेश के मुख्य एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन यूरोपियन यूनियन, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और जापान हैं।

शेयर सूची

Textile stocks: उम्मीद जताई जा रही है कि भारत के लिए अपने टेक्सटाइल निर्यात को बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है।

Textile stocks: उम्मीद जताई जा रही है कि भारत के लिए अपने टेक्सटाइल निर्यात को बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है।

Textile stocks: आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद टेक्सटाइल शेयरों में खरीदारी हो रही है। अमेरिका ने भारत पर 27 फीसदी का टैरिफ लगाया है। हालांकि, इसके बावजूद भारत एशिया के सबसे कम टैरिफ वाले निर्यातकों में से एक बना हुआ है।

चीन पर 54% का टैरिफ लगाया गया है, जबकि वियतनाम पर 46%, बांग्लादेश पर 37% और दक्षिण कोरिया पर 25% टैरिफ है। इसके चलते आज 3 अप्रैल को कई सेक्टर्स में दबाव के बावजूद टेक्सटाइल सेक्टर में मजबूती देखी गई।

Vardhman Textile समेत ये शेयर उछले

Vardhman Textile, Ambika Cotton और Welspun जैसी टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में 18 फीसदी तक का उछाल आया है। Vardhman Textile के शेयर इस समय 16.29 फीसदी बढ़कर 467.65 रुपये के भाव पर पहुंच गए। Ambika Cotton में भी 6.64 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा, Welspun Living के शेयरों में 1.88 फीसदी की बढ़त है। KPR Mills के शेयर करीब 4 फीसदी बढ़ गए हैं।

क्या है इन शेयरों में तेजी की वजह?

अमेरिका ने बांग्लादेश के टेक्सटाइल पर 37% टैरिफ लगाया है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि भारत के लिए अपने टेक्सटाइल निर्यात को बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। बांग्लादेश के मुख्य एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन यूरोपियन यूनियन, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और जापान हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब अमेरिकी खरीदार भारत की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे भारत को फायदा हो सकता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाल के वर्षों में भारत ने कपड़ा खरीदारों को आकर्षित किया है। सरकार की नीतियों और सुधारों के चलते ब्रांड और रिटेलर्स अपने प्रोक्योरमेंट सोर्सेज में विविधता ला रहे हैं और भारत को एक प्रमुख विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख