मार्केट न्यूज़

5 min read | अपडेटेड November 26, 2025, 15:43 IST
सारांश
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Tata Steel, TMPV और Reliance Industries के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Bharti Airtel और Asian Paints के शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market: फेड रेट कट के अलावा विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी ने भी मार्केट सेंटीमेंट को पॉजिटिव किया है।
आज के कारोबार में 50 शेयरों वाला NIFTY50 इंडेक्स 26215.15 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। यह 27 सितंबर 2024 को रिकॉर्ड किए गए इसके ऑल-टाइम पीक 26,277.35 से 62 पॉइंट्स कम है। हाल ही में इंडेक्स ने 26,200 का लेवल दूसरी बार पार किया है। दूसरी ओर, BSE SENSEX भी आज 85,644.19 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो इसके रिकॉर्ड हाई 85,978.25 से करीब 334 पॉइंट्स कम है।
BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 26 नवंबर को बढ़कर 4,74,86,502.60 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 25 नवंबर को 4,69,41,940.65 करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 5.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 5.48 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Tata Steel, TMPV और Reliance Industries के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Bharti Airtel और Asian Paints के शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।
आज के कारोबार में मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.27 फीसदी उछलकर 61,061.70 के लेवल पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 1.36 फीसदी की बढ़त के साथ 17,971.85 पर बंद हुआ।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल में रही और यह 2 फीसदी से अधिक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, IT, मीडिया, फार्मा, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।
| इंडेक्स का नाम | प्रतिशत बदलाव (%) |
|---|---|
| Nifty Auto | 1.16 |
| Nifty Financial Services 25/50 | 1.43 |
| Nifty FMCG | 0.71 |
| Nifty IT | 1.46 |
| Nifty Media | 1.02 |
| Nifty Metal | 2.06 |
| Nifty Pharma | 1.20 |
| Nifty PSU Bank | 0.77 |
| Nifty Private Bank | 1.46 |
| Nifty Realty | 1.12 |
| Nifty Healthcare Index | 1.13 |
| Nifty Consumer Durables | 1.75 |
| Nifty Oil & Gas | 1.72 |
| Nifty MidSmall Healthcare | 1.03 |
| Nifty Financial Services Ex-Bank | 1.92 |
| Nifty MidSmall Financial Services | 1.73 |
| Nifty MidSmall IT & Telecom | 1.08 |
| Nifty Chemicals | 0.64 |
| Nifty500 Healthcare | 1.01 |
आज बाजार में चौतरफा खरीदारी के कई कारण रहे। अमेरिका में जल्द ही फेडरल रिजर्व (Fed) द्वारा ब्याज दरें घटाने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके चलते आईटी और मेटल सेक्टर में खरीदारी हुई, जिससे बाजार को मजबूती मिली। अमेरिका में ब्याज दरें घटने का मतलब है कि विदेशी निवेशक उभरते बाजारों जैसे भारत में ज्यादा पैसा लगाते हैं, इसलिए भारतीय बाजार को भी फायदा हुआ। बता दें कि IT कंपनियों की कमाई का बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के MPC की मीटिंग अगले सप्ताह 3 से 5 दिसंबर तक होने वाली है, जिसमें रेपो रेट में 25 bps कटौती की उम्मीद की जा रही है। इसके चलते रेट-सेंसिटिव सेक्टर जैसे बैंकिंग, फाइनेंशियल, ऑटो, पीएसयू बैंक, रियल्टी और कंज्यूमर सेक्टर में 0.5% से 1% की बढ़त देखी गई।
विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी ने भी बाजार को मजबूती दी। FII ने भारतीय बाजार में 25 नवबर को 785.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। इसके अलावा घरेलू निवेशकों (DII) ने भी भारतीय बाजार में 3,912.47 करोड़ रुपये डाला है। FII और DII के निवेश ने मार्केट सेंटीमेंट को पॉजिटिव किया है। बाजार को सपोर्ट करने वाली एक और वजह कच्चे तेल की गिरती कीमतें हैं। फिलहाल ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर लगभग $62.48 प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जो 22 अक्टूबर के बाद सबसे कम स्तर है।
संबंधित समाचार
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में

अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।