मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड December 19, 2025, 15:42 IST
सारांश
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। आज सबसे ज्यादा खरीदारी BEL, Power Grid, TMPV, Asian Paints और Reliance Industries के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा HCL Tech, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, Axis Bank और Sun Pharmaceutical जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market Wrap: आज डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। आज सबसे ज्यादा खरीदारी BEL, Power Grid, TMPV, Asian Paints और Reliance Industries के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा HCL Tech, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, Axis Bank और Sun Pharmaceutical जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।
आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी हुई है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.20 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.34 फीसदी की रैली देखने को मिली।
| इंडेक्स | प्रतिशत बदलाव (%) |
|---|---|
| निफ्टी ऑटो | +1.23 |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | +0.57 |
| निफ्टी FMCG | +0.43 |
| निफ्टी आईटी | +0.15 |
| निफ्टी मीडिया | +0.09 |
| निफ्टी मेटल | +0.05 |
| निफ्टी फार्मा | +0.86 |
| निफ्टी PSU बैंक | +0.38 |
| निफ्टी प्राइवेट बैंक | +0.28 |
| निफ्टी रियल्टी | +1.67 |
| निफ्टी हेल्थकेयर | +1.09 |
| निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | +0.04 |
| निफ्टी ऑयल एंड गैस | +0.96 |
| निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | +1.36 |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक) | +1.05 |
| निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | +0.94 |
| निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम | +1.75 |
| निफ्टी केमिकल्स | +1.45 |
| निफ्टी 500 हेल्थकेयर | +1.17 |
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी रियल्टी, ऑटो और फार्मा सेक्टर में देखी गई। इसके अलावा निफ्टी IT, FMCG और मेटल जैसे सेक्टर्स भी हरे निशान पर बंद हुए।
अमेरिका में नवंबर महीने में महंगाई उम्मीद से कम रही। उपभोक्ता महंगाई दर सालाना आधार पर 2.7% रही, जो इससे पहले 3% थी। इससे यह उम्मीद फिर से जगी है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व आने वाले समय में ब्याज दरों में और कटौती कर सकता है। अगर अमेरिका में ब्याज दरें कम होती हैं, तो वहां बॉन्ड और डॉलर से रिटर्न घटता है। ऐसे में विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों में ज्यादा पैसा लगाते हैं, जिससे भारतीय शेयर बाजार को फायदा होता है।
शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.3% चढ़ा। दक्षिण कोरिया का KOSPI 0.8% और ताइवान का TAIEX 1.3% ऊपर रहा। चीन के बड़े शेयरों में भी बढ़त देखी गई।
19 दिसंबर को भारतीय रुपया तीसरे दिन भी मजबूत हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 90.15 पर खुला, जबकि पिछले बंद भाव 90.25 था। पिछले तीन दिनों में रुपया करीब 1.04% मजबूत हुआ है। जानकारों के मुताबिक, डॉलर की कमजोरी और कंपनियों की ओर से डॉलर की आवक से रुपये को मजबूती मिली है। साथ ही माना जा रहा है कि RBI भी रुपये को सपोर्ट कर रहा है।
18 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FII) ने लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयरों में करीब ₹600 करोड़ की खरीदारी की। वहीं घरेलू निवेशक (DII) भी मजबूत रहे और उन्होंने करीब ₹2,700 करोड़ डाले।
Accenture ने उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे दिए। कंपनी की कमाई $18.74 अरब डॉलर रही, जो अनुमान से ज्यादा है। AI से जुड़े काम और नए ऑर्डर बढ़ने से कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। इससे भारतीय IT शेयरों को सपोर्ट मिला। फार्मा शेयरों में करीब 1.3% की तेजी देखी गई। इसकी वजह अमेरिकी डिफेंस बिल है, जिसमें Biosecure Act शामिल है। इससे चीन पर निर्भरता कम होगी और भारतीय फार्मा कंपनियों को फायदा मिल सकता है।
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में

अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।