मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड December 16, 2025, 15:37 IST
सारांश
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Axis Bank, Eternal, HCL Tech, Bajaj Finserv और Tata Steel जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Titan Company, Bharti Airtel, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), Asian Paints और Tech Mahindra के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market Wrap: विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली और कमजोर रुपये ने मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया है।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Axis Bank, Eternal, HCL Tech, Bajaj Finserv और Tata Steel जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Titan Company, Bharti Airtel, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), Asian Paints और Tech Mahindra के शेयर टॉप गेनर्स रहे।
आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.78 फीसदी टूट गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.85 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज लगभग सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी IT, निफ्टी मेटल, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी PSU बैंक में देखने को मिली।
| इंडेक्स का नाम | प्रतिशत बदलाव (%) |
|---|---|
| निफ्टी ऑटो | -0.09% |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | -0.85% |
| निफ्टी FMCG | -0.01% |
| निफ्टी आईटी | -0.84% |
| निफ्टी मीडिया | +0.03% |
| निफ्टी मेटल | -0.84% |
| निफ्टी फार्मा | -0.56% |
| निफ्टी PSU बैंक | -0.89% |
| निफ्टी प्राइवेट बैंक | -1.23% |
| निफ्टी रियल्टी | -1.29% |
| निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | -0.58% |
| निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | +0.55% |
| निफ्टी ऑयल एंड गैस | -0.77% |
| निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | -0.55% |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक | -1.35% |
| निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | -1.36% |
| निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम | -0.53% |
| निफ्टी केमिकल्स | -0.78% |
| निफ्टी 500 हेल्थकेयर | -0.61% |
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 9 पैसे टूटकर डॉलर के मुकाबले 90.87 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। इसकी बड़ी वजह लगातार विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली और भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर कोई ठोस प्रगति न होना है। हालांकि, डॉलर के कमजोर होने और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये की और बड़ी गिरावट थम गई। इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 90.77 से 90.87 के दायरे में कारोबार करता दिखा।
सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने ₹1468.32 करोड़ के शेयर बेच दिए। यह लगातार 12वां दिन था जब FII शुद्ध रूप से बिकवाल रहे। लगातार हो रही इस बिकवाली से बाजार में पैसे की कमी (लिक्विडिटी) आती है और निवेशकों का भरोसा भी कमजोर पड़ता है, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बनता है।
वैश्विक बाजारों से भी अच्छे संकेत नहीं मिले। वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स 1% तक गिरावट में थे, जिससे अमेरिकी बाजारों की कमजोर शुरुआत के संकेत मिले। सोमवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार गिरकर बंद हुए थे। एशिया में दक्षिण कोरिया का Kospi, जापान का Nikkei 225, चीन का SSE Composite और हॉन्गकॉन्ग का Hang Seng जैसे प्रमुख इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जिसका असर भारतीय बाजार की धारणा पर पड़ा।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
संबंधित समाचार
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में

अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।