return to news
  1. Stock Market Wrap: Metal और IT स्टॉक्स ने बनाया बाजार पर दबाव, Sensex 503 अंक लुढ़का, Nifty 25642 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Metal और IT स्टॉक्स ने बनाया बाजार पर दबाव, Sensex 503 अंक लुढ़का, Nifty 25642 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 05, 2026, 15:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट Eternal, Bharti Airtel, BEL, ITC और Infosys जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ टॉप गेनर्स में Trent, Tata Steel, SBIN, Adani Ports और Bajaj Finance जैसे शेयर्स शामिल रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 05 फरवरी को लगातार 2 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 503.76 अंकों की गिरावट है और यह 83313.93 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 133.20 अंक लुढ़ककर 25,642.80 के लेवल पर आ गया है। बाजार में इस गिरावट के पीछे मेटल स्टॉक्स में बिकवाली और प्रॉफिट बुकिंग जैसे फैक्टर्स जिम्मेदार रहे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, Bharti Airtel में गिरावट

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट Eternal, Bharti Airtel, BEL, ITC और Infosys जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ टॉप गेनर्स में Trent, Tata Steel, SBIN, Adani Ports और Bajaj Finance जैसे शेयर्स शामिल रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.28 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Nifty Metal में गिरावट

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Nifty Metal में रही और यह इंडेक्स 1 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, IT और प्राइवेट बैंक समेत कई इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-0.58%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-0.44%
निफ्टी FMCG0.38%
निफ्टी आईटी-0.56%
निफ्टी मीडिया-0.10%
निफ्टी मेटल-1.02%
निफ्टी फार्मा-0.03%
निफ्टी PSU बैंक+0.38%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.58%
निफ्टी रियल्टी-0.58%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+0.14%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.82%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-0.11%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.56%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-0.30%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.20%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-0.88%
निफ्टी केमिकल्स-0.63%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.05%

बाजार में कमजोरी की क्या है वजहें

आज बाजार में गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे, जिनमें मेटल स्टॉक्स में कमजोरी एक अहम वजह है। Nifty Metal इंडेक्स करीब 1 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके अलावा भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर उम्मीदों के कारण हाल की तेजी के बाद बाजारों में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई।

Anthropic द्वारा अपने AI ऑटोमेशन टूल्स लॉन्च करने के बाद आईटी सेक्टर में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन दबाव दिखा। दूसरी तरफ विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) मामूली नेट खरीदार थे, जिन्होंने बुधवार को 29.79 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे। FII की कम दिलचस्पी ने भी सेंटीमेंट खराब किया। RBI MPC की बैठक जारी है, जिसके नतीजों की घोषणा कल यानी 06 फरवरी को की जानी है। इससे पहले निवेशक सतर्क नजर आए। SBI की एक स्टडी के अनुसार सेंट्रल बैंक से उम्मीद है कि वह ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख