return to news
  1. Stock Market Wrap: India-US ट्रेड डील से बाजार गुलजार, Sensex 2072 अंक उछला, Nifty 25727 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: India-US ट्रेड डील से बाजार गुलजार, Sensex 2072 अंक उछला, Nifty 25727 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 03, 2026, 15:50 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे ज्यादा खरीदारी Adani Ports, Bajaj Finance, IndiGo, Power Grid और Sun Pharma जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tech Mahindra और BEL के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स हरे निशान हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market Wrap: भारत और अमेरिका में ट्रेड डील की खबरों के बीच आज 03 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार ने जोरदार वापसी की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 2072.67 अंकों की तेजी देखी गई और यह 83,739.13 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 639.15 अंक बढ़कर 25727.55 के स्तर पर पहुंच गया। आज एक समय पर Sensex 85,871.73 के स्तर पर पहुंच गया था। दूसरी तरफ Nifty 50 ने भी 26,341.20 का स्तर छू लिया। बता दें कि अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगने वाला टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Adani Ports समेत ये शेयर भागे

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे ज्यादा खरीदारी Adani Ports, Bajaj Finance, IndiGo, Power Grid और Sun Pharma जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tech Mahindra और BEL के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी जबरदस्त रैली देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.87 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 2.90 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

Nifty Realty से Pharma सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स हरे निशान हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी फार्मा, रियल्टी जैसे सेक्टर्स में दिखी। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, IT, FMCG, मेटल और PSU बैंक जैसे सभी इंडेक्स मजबूत तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुए।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+2.81%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+3.11%
निफ्टी FMCG+0.39%
निफ्टी आईटी+1.29%
निफ्टी मीडिया+1.59%
निफ्टी मेटल+2.90%
निफ्टी फार्मा+2.94%
निफ्टी PSU बैंक+2.59%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+2.43%
निफ्टी रियल्टी+4.70%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+3.10%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+3.15%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+1.85%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+2.07%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+3.75%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+2.85%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+2.39%
निफ्टी केमिकल्स+3.90%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+2.70%

बाजार में तेजी की क्या है वजहें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात के बाद भारत के साथ ट्रेड समझौता तय हुआ है। इसके तहत अमेरिकी बाजार में जाने वाले भारतीय सामान पर टैक्स 50% से घटाकर 18% कर दिया गया है। एशिया के बाजारों में भी तेजी दिखी।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 5% चढ़ा। जापान, चीन और हांगकांग के बाजार भी ऊपर थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुए। ब्रेंट क्रूड 0.51% गिरकर 65.96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। तेल सस्ता होने से महंगाई कम रहती है और भारत का ट्रेड बैलेंस सुधरता है, जो शेयर बाजार के लिए अच्छा माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख