return to news
  1. Stock Market Updates: भारत-पाक तनाव से शेयर बाजार को झटका, Sensex 700 अंक लुढ़का, Nifty 24000 के करीब

मार्केट न्यूज़

Stock Market Updates: भारत-पाक तनाव से शेयर बाजार को झटका, Sensex 700 अंक लुढ़का, Nifty 24000 के करीब

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 09, 2025, 10:21 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Dow Jones Industrial में 254.48 अंकों का उछाल आया और यह 41,368.45 पर पहुंच गया। S&P 500 इंडेक्स भी 32.66 अंक बढ़कर 5,663.94 पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nasdaq Composite भी 1.07 फीसदी की तेजी के साथ 17,928.14 पर पहुंच गया है।

Stock Market Today: अमेरिका और ब्रिटेन के बीच एक नया ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है।

Stock Market Today: अमेरिका और ब्रिटेन के बीच एक नया ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है।

Stock Market: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच आज 9 मई को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में कमजोरी दिखी। BSE Sensex में करीब 719.49 अंकों की गिरावट है और यह 79,633.25 पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 भी 237.55 अंक लुढ़ककर 24,044.65 के स्तर पर आ गया है।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त

गिफ्ट निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट नजर आ रही है। हालांकि, बीती रात अमेरिकी शेयर बाजार में बढ़त देखी गई। Dow Jones Industrial में 254.48 अंकों का उछाल आया और यह 41,368.45 पर पहुंच गया। S&P 500 इंडेक्स भी 32.66 अंक बढ़कर 5,663.94 पर बंद हुआ।

इसके अलावा, Nasdaq Composite भी 1.07 फीसदी की तेजी के साथ 17,928.14 पर पहुंच गया है। दरअसल, अमेरिका और ब्रिटेन के बीच एक नया ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है। शेयर बाजार के निवेशकों ने इस डील का स्वागत किया है।

एशियाई बाजारों में बढ़त

दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में भी बढ़त दिख रही है। Nikkei 225 में 487.91 अंकों की मजबूती है। Straits Times में 16.98 अंक, Hang Seng में 75.79 अंक और Taiwan Weighted में 136.93 अंकों की तेजी है। हालांकि, KOSPI और Shanghai Composite में मामूली गिरावट के साथ ट्रेडिंग हो रही है।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा

भारत ने गुरुवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर मिसाइलों और ड्रोन से सैन्य ठिकानों पर हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को नाकाम कर दिया। व्यापक सैन्य संघर्ष की आशंकाओं के बीच दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के साथ सीमा पर रात में बड़े पैमाने पर हवाई निगरानी के दौरान अखनूर, सांबा, बारामुल्ला और कुपवाड़ा और कई अन्य स्थानों पर सायरन बजने और कई विस्फोटों की सूचना मिली।

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी प्रयासों को विफल करने के बाद, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत "अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।"

US-UK ट्रेड डील

गुरुवार को अमेरिका और ब्रिटेन ने ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा की। इसके तहत दोनों देशों के बीच टैरिफ कम होगी। वॉल स्ट्रीट को उम्मीद है कि इस एग्रीमेंट से अर्थव्यवस्था को मंदी से बचाने में मदद मिलेगी। इससे कई वस्तुओं पर टैरिफ कम हो जाएगा और 10 बिलियन डॉलर की बोइंग खरीद का का रास्ता साफ होगा।

अमेरिका-चीन टैरिफ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी और चीनी व्यापार अधिकारी स्विट्जरलैंड में बातचीत करने जा रहे हैं। इस दौरान ट्रंप प्रशासन चीनी आयात पर टैरिफ में कमी की घोषणा कर सकता है। चीन पर वर्तमान टैरिफ 145% को घटाकर 50%-54% किया जा सकता है। साथ ही, अन्य एशियाई देशों पर टैरिफ को घटाकर 25% किया जा सकता है।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में जिस स्टॉक का जिक्र किया गया है, वह यह दिखाने के लिए है कि एनालिसस किस तरह से करना है। किसी भी स्टॉक में अपना पैसा लगाने से पहले पूरी तरह से जान-समझ लें और उसके हिसाब से अपना फैसला खुद लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख