return to news
  1. Stock Market Today: ट्रेड वॉर के बीच राहत, Sensex 1600 अंक चढ़ा, Nifty 22650 के करीब

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: ट्रेड वॉर के बीच राहत, Sensex 1600 अंक चढ़ा, Nifty 22650 के करीब

Upstox

4 min read | अपडेटेड April 08, 2025, 13:02 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें तो सोमवार को Dow Jones Industrial में 349.26 अंकों की गिरावट आई और यह 37,965.60 पर आ गया। इसके अलावा, S&P 500 इंडेक्स भी 11.83 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 5,062.25 पर आ गया है।

Stock Market: एशियाई बाजारों की बात करें तो यहां से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं।

Stock Market: एशियाई बाजारों की बात करें तो यहां से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं।

Stock Market: टैरिफ हाइक को लेकर अमेरिका और चीन के बीच टेंशन बढ़ता जा रहा है। हालांकि, इस बीच भारतीय शेयर बाजारों में आज 8 अप्रैल को तेजी है। BSE Sensex में करीब 1600 अंकों की तेजी दिख रही है और यह 74600 के ऊपर पर पहुंच गया है। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 460 अंकों की बढ़त है और यह 22630 के आसपास ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें तो सोमवार को यहां भारी उठापटक देखने को मिला। वहीं, एशियाई बाजारों से भी मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं।

सोमवार को आई थी बड़ी गिरावट

इसके पहले सोमवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई थी। भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो ये करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। BSE Sensex में 2226.79 अंक या 2.95 फीसदी की गिरावट आई और यह लुढ़ककर 73,137.90 के स्तर पर आ गया। इसके अलावा, Nifty 50 भी 742.85 अंक या 3.24 फीसदी लुढ़क गया और 22,161.60 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव

Dow Jones Industrial में 349.26 अंकों की गिरावट आई और यह 37,965.60 पर आ गया। इसके अलावा, S&P 500 इंडेक्स भी 11.83 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 5,062.25 पर आ गया है। Nasdaq Composite में 15.48 अंकों की मामूली बढ़त रही और यह 15,603.26 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहां से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। Nikkei 225 ने आज वापसी की है और इसमें 5.73 फीसदी की बढ़त है। Hang Seng में भी 1.40 फीसदी की मजबूती आई है। KOSPI में 0.72 फीसदी की बढ़त है। इसके अलावा, Shanghai Composite 0.46 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है।

दूसरी ओर, Straits Times में आज भी 1.74 फीसदी की गिरावट है। Taiwan Weighted करीब 5 फीसदी टूट गया है। SET Composite में 4 फीसदी से अधिक की बिकवाली है। इसके अलावा, Jakarta Composite में 9.18 फीसदी की बड़ी गिरावट दिख रही है।

मार्केट के लिए ये फैक्टर्स होंगे अहम

अमेरिका और चीन आमने-सामने

चीन ने अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ के जवाब में 34 फीसदी टैरिफ लगा दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को इसे हटाने के लिए कहा और धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वे चीन पर 50% अतिरिक्त टैरिफ लगा देंगे। वहीं, चीन ने इसके जवाब में कहा कि वे अंत तक लड़ाई करने के तैयार हैं।

अमेरिकी शेयर बाजारों में यह उठापटक ऐसे समय में देखने को मिली है जबकि निवेशक ट्रंप की शुल्क वृद्धि को लेकर आशंकित बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दो अप्रैल को करीब 60 देशों से आयात पर सीमा शुल्क बढ़ाने की घोषणा की थी। ट्रंप अपने फैसले पर अडिग दिख रहे हैं। उन्होंने अमेरिका को फिर से विनिर्माण गतिविधियों का केंद्र बनाने और विश्व व्यापार को संतुलित करने की जरूरत पर बल दिया है।

FII और DII डेटा

सोमवार के कारोबार में घरेलू निवेशक 12,122.45 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार थे। हालांकि, विदेशी निवेशकों ने कल 9,040 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। FII ने अप्रैल 2025 में 22,770.50 करोड़ रुपये बेचे हैं।

RBI MPC

मुद्रास्फीति में नरमी के कारण भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है। गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) का फैसला बुधवार को घोषित किया जाएगा।

क्रूड ऑयल

ट्रम्प की टैरिफ नीति के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद मंगलवार को कीमतों में उछाल आया। मंगलवार सुबह WTI क्रूड की कीमतें 1.24% बढ़कर 61.43 डॉलर पर कारोबार कर रही थीं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 1.02% बढ़कर 64.86 डॉलर पर कारोबार कर रही थीं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख