return to news
  1. Stock Market Today: RBI रेट कट से भी नहीं संभला बाजार, Sensex 300 अंक नीचे, Nifty 22420 के करीब

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: RBI रेट कट से भी नहीं संभला बाजार, Sensex 300 अंक नीचे, Nifty 22420 के करीब

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 09, 2025, 10:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: Dow Jones Industrial में 320.01 अंकों की गिरावट आई है और यह 37,645.59 के स्तर पर बंद हुआ है। S&P 500 इंडेक्स 79.48 अंक टूटकर 4,982.77 पर आ गया है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 335.35 प्वॉइंट्स की बड़ी गिरावट रही और यह 15,267.91 तक लुढ़क गया।

Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को बिकवाली देखने को मिली।

Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को बिकवाली देखने को मिली।

Stock Market: आज 9 अप्रैल को भी दुनियाभर के शेयर बाजारों में टैरिफ का कहर जारी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। हालांकि, इसके बावजूद शेयर बाजार में गिरावट जारी है। BSE Sensex में 300 अंकों की गिरावट है और यह 73960 के आसपास ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 भी 110 अंक लुढ़क गया है और यह 22420 के आसपास ट्रेड कर रहा है।

अमेरिकी शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को बिकवाली देखने को मिली। वहीं, एशियाई बाजारों में भी गिरावट दिख रही है। अमेरिका का रेसिप्रोकल टैरिफ 8 अप्रैल दोपहर से लागू हो गया है और इसकी वसूली 9 अप्रैल से शुरू होगी। इसके अलावा, बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कुछ चीनी प्रोडक्ट्स पर 104 फीसदी का टैरिफ लगा दिया है।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट

Dow Jones Industrial में 320.01 अंकों की गिरावट आई है और यह 37,645.59 के स्तर पर बंद हुआ है। S&P 500 इंडेक्स 79.48 अंक टूटकर 4,982.77 पर आ गया है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 335.35 प्वॉइंट्स की बड़ी गिरावट रही और यह 15,267.91 तक लुढ़क गया।

एशियाई बाजार भी लुढ़के

एशियाई बाजारों में भी आज 9 अप्रैल को कमजोरी दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी 183 अंक नीचे है, जिसका मतलब है कि भारतीय बाजार गिरावट के साथ खुल सकते हैं। Nikkei 225 में आज 2.69 की गिरावट है। Straits Times भी 1.43 फीसदी टूट गया है। Hang Seng में 1.15 फीसदी की कमजोरी है।

Taiwan Weighted 3.21 फीसदी लुढ़क गया है। KOSPI में करीब एक फीसदी की गिरावट है। SET Composite में 0.12 फीसदी की मामूली कमजोरी है। Jakarta Composite में 0.40 फीसदी की बढ़त है। इसके अलावा, Shanghai Composite 0.34 फीसदी टूट गया है।

आज ये फैक्टर्स होंगे अहम

चीन पर ट्रंप का 104% टैरिफ

अमेरिका चीन पर 104% टैरिफ लागू करने जा रहा है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, नए टैरिफ इसलिए लगाए गए क्योंकि बीजिंग ने मंगलवार दोपहर तक अमेरिकी वस्तुओं पर अपने जवाबी टैरिफ को नहीं हटाया। ट्रंप ने चीन को ऐसा करने के लिए धमकी दी थी।

RBI MPC

मुद्रास्फीति में नरमी आने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती किए जाने की उम्मीद है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) आज सुबह करीब 10 बजे यह निर्णय लेगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख