मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड May 06, 2025, 11:18 IST
सारांश
Dow Jones Industrial में 98.60 अंकों की गिरावट रही और यह 41,218.83 पर बंद हुआ। S&P 500 में भी 36.29 अंकों की कमजोरी देखी गई और यह 5,650.38 पर आ गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite भी 133.49 अंक लुढ़ककर 17844.24 पर आ गया है।
Stock Market: Dow Jones Industrial में 98.60 अंकों की गिरावट रही और यह 41,218.83 पर बंद हुआ।
Dow Jones Industrial में 98.60 अंकों की गिरावट रही और यह 41,218.83 पर बंद हुआ। S&P 500 में भी 36.29 अंकों की कमजोरी देखी गई और यह 5,650.38 पर आ गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite भी 133.49 अंक लुढ़ककर 17844.24 पर आ गया है। निवेशक व्यापार अनिश्चितता को लेकर सतर्क हो रहे, जिसके चलते वॉल स्ट्रीट में गिरावट आई है।
GIFT Nifty में 1.50 अंक की मामूली बढ़त दिख रही है। 06 मई को जापान के Nikkei 225 और कोरिया के Kospi समेत कई एशियाई बाजार ग्रीनरी डे के चलते बंद रहे। हालांकि, Straits Times में मामूली तेजी के साथ लगभग फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है। Hang Seng में 89.64 अंकों की बढ़त है। Taiwan Weighted 32.51 अंक लुढ़क गया है। वहीं, Jakarta Composite में 33.88 अंक और Shanghai Composite में 18.68 अंक की मजबूती नजर आ रही है।
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY), जो छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है, मंगलवार सुबह 0.21% गिरकर 100.04 पर आ गया। इसका मतलब है कि डॉलर थोड़ा कमजोर हुआ है।
इस इंडेक्स में यूरो, ब्रिटिश पाउंड, जापानी येन, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक जैसी मुद्राएं शामिल होती हैं। भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ है और 5 मई को 0.30% बढ़कर 84.25 पर बंद हुआ।
मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। WTI क्रूड की कीमत 1.37% बढ़कर $57.90 प्रति बैरल हो गई, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.52% बढ़कर $61.08 प्रति बैरल रही।
5 मई 2024 को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में ₹497.79 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹2,788.66 करोड़ के शेयर खरीदे। यह आंकड़े नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) से प्राप्त हुए हैं।
सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से थोड़ी नीचे आई हैं, लेकिन अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। मंगलवार को 24 कैरेट सोना ₹95,060 प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,138 और 18 कैरेट की ₹71,295 प्रति 10 ग्राम रही। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में 0.65% की गिरावट आई है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख