मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड April 28, 2025, 13:38 IST
सारांश
Stock Market: बीते शुक्रवार को Dow Jones Industrial में 20.10 अंकों की तेजी रही और यह 40,113.50 पर बंद हुआ। S&P 500 में 40.44 अंकों की मजबूती आई और यह 5,525.21 पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite भी 216.90 अंक उछलकर 17,382.94 पर पहुंच गया है।
During the quarter, the NBFC's total income increased to ₹4,027 crore from ₹3,676 crore a year ago, L&T Finance said in a regulatory filing.
बीते शुक्रवार को Dow Jones Industrial में 20.10 अंकों की तेजी रही और यह 40,113.50 पर बंद हुआ। S&P 500 में 40.44 अंकों की मजबूती आई और यह 5,525.21 पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite भी 216.90 अंक उछलकर 17,382.94 पर पहुंच गया है।
ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त है और गिफ्ट निफ्टी में 170 अंकों की तेजी नजर आ रही है। Nikkei 225 में 182.15 अंकों की मजबूती है। इसके अलावा, Taiwan Weighted में 129.64 अंक, KOSPI में 3.88 अंक, SET Composite में 3.97 अंक और Jakarta Composite में 32.88 अंक की तेजी है। हालांकि, Straits Times में 19.60 अंक, Hang Seng में 74.87 अंक और Shanghai Composite में 3.68 अंक की गिरावट है।
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ा दिया है। इसके चलते निवेशकों की इस मामले पर नजर बनी हुई है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल संधि, राजनयिक संबंधों को कम करने समेत कुछ अहम कदम उठाए हैं।
US डॉलर इंडेक्स (DXY), जो छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है, सोमवार सुबह 0.07% गिरकर 99.65 पर आ गया। यह इंडेक्स यह बताता है कि अमेरिकी डॉलर दूसरी बड़ी मुद्राओं के मुकाबले कितना मजबूत या कमजोर है। इसमें ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी मुद्राएं शामिल हैं। 28 अप्रैल को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 0.20% मजबूत हुआ और 85.44 पर बंद हुआ।
सोमवार सुबह ट्रेडिंग में कच्चे तेल के दाम हल्के बढ़े। WTI क्रूड ऑयल का दाम 0.29% बढ़कर 63.20 डॉलर प्रति बैरल हो गया। ब्रेंट क्रूड का दाम 0.24% बढ़कर 67.03 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
विदेशी निवेशकों ने लगातार आठवें दिन भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी जारी रखी। उन्होंने कुल 2,952 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशक भी फिर से खरीदारी में लौटे और 3,540 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
रविवार को सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत करीब ₹99,000 रही, जो पिछले हफ्ते के मुकाबले लगभग ₹1,000 कम है। पिछले तीन सालों में सोने के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं।
इस हफ्ते बाजारों में हलचल रहेगी क्योंकि अमेरिका और यूरो जोन से बड़े आर्थिक आंकड़े आने वाले हैं। बुधवार को GDP (आर्थिक विकास दर) के आंकड़े आएंगे। शुक्रवार को बेरोजगारी दर के आंकड़े आएंगे। गुरुवार को अमेरिका अपना मैन्युफैक्चरिंग PMI डेटा जारी करेगा। यूरो जोन गुरुवार को अप्रैल महीने के लिए Core CPI (महंगाई से जुड़ा आंकड़ा) जारी करेगा।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख