return to news
  1. Stock Market Today: शेयर बाजार में मुनाफावसूली! Sensex-Nifty में शानदार रैली के बाद फ्लैट ट्रेडिंग

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: शेयर बाजार में मुनाफावसूली! Sensex-Nifty में शानदार रैली के बाद फ्लैट ट्रेडिंग

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 25, 2025, 13:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Today: Dow Jones Industrial में 1.42 फीसदी की मजबूती आई और यह 42,583.32 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 1.76 फीसदी उछलकर 5,767.57 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 2.27 फीसदी की दमदार रैली देखने को मिली है।

Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को मजबूत रैली देखने को मिली।

Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को मजबूत रैली देखने को मिली।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में शानदार तेजी देखी गई। BSE Sensex में करीब 700 अंकों की बढ़त रही। वहीं, Nifty 50 में भी करीब 170 अंकों का उछाल दिखा। हालांकि, अब इसमें मुनाफावसूली हो रही है। Sensex में इस समय 30 अंकों की गिरावट है और यह 77950 के आसपास है। वहीं, निफ्टी 50 में 12 अंकों की बढ़त है और यह 23670 के करीब है।

सेंसेक्स 30 की बात करें तो UltraTech Cement, HCL Tech और TCS के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। वहीं, Indusind Bank और M&M में बिकवाली हो रही है।

अमेरिकी बाजारों में खरीदारी

ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को मजबूत रैली देखने को मिली। Dow Jones Industrial में 1.42 फीसदी की मजबूती आई और यह 42,583.32 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 1.76 फीसदी उछलकर 5,767.57 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 2.27 फीसदी की दमदार रैली देखने को मिली है।

GIFT NIFTY में बढ़त

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहां मिले-जुले संकेत हैं। GIFT NIFTY में 78 अंकों की बढ़त दिख रही है। Nikkei 225 में 273.21 अंक और Straits Times में 33.60 अंकों की मजबूती है। Taiwan Weighted में 173.86 अंक और Jakarta Composite में 42.75 अंकों का उछाल आया है।

दूसरी ओर, Hang Seng में 453.96 अंक की बड़ी गिरावट दिख रही है। KOSPI 9.07 अंक लुढ़क गया है। SET Composite में 4.20 अंक और Shanghai Composite में 0.80 अंक के साथ लगभग फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है।

ऑटोमोबाइल आयात पर टैरिफ के संकेत

टैरिफ को लेकर हलचल फिर से तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ऑटोमोबाइल आयात पर टैरिफ की घोषणा की जा सकती है। हालांकि अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने सुझाव दिया कि कुछ देशों को अगले सप्ताह के ब्रॉडर "रेसिप्रोकल" टैरिफ से राहत मिल सकती है। ट्रंप के बयान ने ग्लोबल ऑटोमेकर्स और निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

अमेरिकी डॉलर

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY), जो अमेरिकी डॉलर की कीमत को छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मापता है, 24 मार्च को 104.32 पर था। इसमें ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन और स्विस फ्रैंक जैसी मुद्राएं शामिल हैं। भारतीय रुपया 85.64 प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ।

FII-DII का अपडेट

विदेशी निवेशकों (FII/FPI) ने लगातार तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में ₹3,055.76 करोड़ का निवेश किया, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹98.54 करोड़ का निवेश किया।

सोने की कीमत

सोने की कीमतों की बात करें तो 24 मार्च को 24 कैरेट सोना ₹89,610 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹82,140 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹67,210 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध था।

कच्चा तेल

मंगलवार (25 मार्च) को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिसमें WTI क्रूड 0.02% बढ़कर 69.15 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.07% बढ़कर 73.04 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख