return to news
  1. Stock Market Today: शेयर बाजार पर दबाव, Sensex 130 अंक लुढ़का, Nifty 24,300 के नीचे

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: शेयर बाजार पर दबाव, Sensex 130 अंक लुढ़का, Nifty 24,300 के नीचे

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 24, 2025, 09:25 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले फेड चेयर जेरोम पॉवेल को हटाने का “कोई इरादा नहीं” है। हालांकि, हाल ही में ट्रंप ने पॉवेल की तीखी आलोचना की थी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लेंडिंग रेट्स में कटौती करने के लिए उन पर दबाव बनाया।

बीती रात Dow Jones Industrial के शेयरों में 1.07 फीसदी की तेजी देखी गई।

बीती रात Dow Jones Industrial के शेयरों में 1.07 फीसदी की तेजी देखी गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 24 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में गिरावट नजर आ रही है। BSE Sensex में 138 अंकों की कमजोरी है और यह 79975 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 57 अंकों की गिरावट है और यह 24275 के करीब है।

अमेरिकी मार्केट उछला

आज 24 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। बीती रात Dow Jones Industrial के शेयरों में 1.07 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 39,606.57 के स्तर पर पहुंच गया। S&P 500 इंडेक्स में भी 1.67 फीसदी का उछाल आया और यह 5,375.86 पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 2.50 फीसदी की मजबूती रही और यह 16,708.05 पर बंद हुआ।

डोनाल्ड ट्रंप ने जेरोम पॉवेल पर दिखाई नरमी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले फेड चेयर जेरोम पॉवेल को हटाने का “कोई इरादा नहीं” है। हालांकि, हाल ही में ट्रंप ने पॉवेल की तीखी आलोचना की थी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लेंडिंग रेट्स में कटौती करने के लिए उन पर दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने के लिए उन्हें “बड़ा नुकसान” उठाना पड़ेगा।

एशियाई बाजारों का अपडेट

हालांकि, गिफ्ट निफ्टी में आज 50.50 अंकों की कमजोरी नजर आ रही है। कई अन्य एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट है। Hang Seng 317.01 अंक लुढ़क गया है। Taiwan Weighted में 110.16 अंक, KOSPI में 12.27 अंक, SET Composite में 7.73 अंक और Shanghai Composite में 6.14 अंकों की कमजोरी है। हालांकि, Nikkei 225 में 279.37 अंकों की बढ़त है। traits Times और Jakarta Composite भी मामूली तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

डॉलर इंडेक्स

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY), जो डॉलर की कीमत को छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मापता है, गुरुवार सुबह 0.11% गिरकर 99.73 पर आ गया।

सोने की कीमत

सोने की कीमत में गिरावट आई है, जो 10 ग्राम पर 1 लाख रुपये का अहम स्तर पार करने के बाद वापस नीचे आई। इसकी वजह यह हो सकती है कि वैश्विक अनिश्चितता कम हो रही है क्योंकि अमेरिका ने चीन पर लगे कुछ टैरिफ (आयात शुल्क) हटाने की घोषणा की है। आज 24 कैरेट सोने का दाम 94,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जो पिछले हफ्ते के मुकाबले 0.46% कम है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख