मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड April 22, 2025, 09:58 IST
सारांश
Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजारों में बीती रात भारी गिरावट देखने को मिली। इसका कारण था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आलोचना करना। इसके चलते Dow Jones Industrial में 2.48 फीसदी की गिरावट आई। S&P 500 इंडेक्स भी करीब 2.36 फीसदी टूट गया है।
Stock Market: राष्ट्रपति ने फेड चेयर पर दबाव बढ़ाते हुए कहा कि ब्याज दरों में पहले से कटौती करना जरूरी है।
आज के कारोबार में लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी मेटल में है और यह करीब एक फीसदी चढ़ा है। निफ्टी मीडिया, FMCG, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और निफ्टी बैंक समेत ज्यादातर सेक्टर हरे निशान पर हैं। हालांकि, निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी में बिकवाली दिख रही है।
Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो Eternal, Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank और Tech Mahindra के शेयर टॉप गेनर्स हैं। दूसरी ओर, Indusind Bank, Infosys और Power Grid के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है।
अमेरिकी शेयर बाजारों में बीती रात भारी गिरावट देखने को मिली। इसका कारण था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आलोचना करना। इसके चलते Dow Jones Industrial में 2.48 फीसदी की गिरावट आई। S&P 500 इंडेक्स भी करीब 2.36 फीसदी टूट गया है। इसके अलावा, Nasdaq Composite इंडेक्स 2.55 फीसदी लुढ़क गया।
ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ रही है, जब तक कि "मिस्टर टू लेट" (यानी पॉवेल) ब्याज दरें तुरंत नहीं घटाते। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक तीखा पोस्ट डाला, जिससे फेड की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।
राष्ट्रपति ने फेड चेयर पर दबाव बढ़ाते हुए कहा कि अब महंगाई "लगभग नहीं के बराबर" है, इसलिए ब्याज दरों में पहले से कटौती करना जरूरी है। हालांकि, फेड की महंगाई दर का आखिरी आंकड़ा अभी भी उनके लक्ष्य से ऊपर है, और अगले हफ्ते इसका नया आंकड़ा आएगा।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख