मार्केट न्यूज़
4 min read | अपडेटेड March 21, 2025, 13:32 IST
सारांश
Stock Market Today: Dow Jones Industrial में बीते गुरुवार को 11.31 अंकों की मामूली गिरावट रही और यह 41953.32 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में भी 12.40 अंकों की मामूली गिरावट देखने को मिली और यह 5662.89 पर आ गया है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में भी 59.16 अंकों की कमजोरी आई।
Stock Market: इंडियन मार्केट के लिए आज 21 मार्च को ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं।
इंडियन मार्केट के लिए आज 21 मार्च को ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। Dow Jones Industrial में बीते गुरुवार को 11.31 अंकों की मामूली गिरावट रही और यह 41953.32 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में भी 12.40 अंकों की मामूली गिरावट देखने को मिली और यह 5662.89 पर आ गया है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में भी 59.16 अंकों की कमजोरी आई और यह 17691.63 पर बंद हुआ है।
यूरोपियन मार्केट में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। FTSE में 4.67 अंकों की मामूली गिरावट है। CAC 77.27 अंक टूट गया है। इसके अलावा, DAX में 288.91 अंकों की बड़ी गिरावट देखी गई।
एशियाई बाजारों की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी में 18 अंकों की बढ़त दिख रही है। Nikkei 225 में 138.54 अंक, KOSPI में 4.40 अंक और SET Composite में भी 2.11 अंक की तेजी है।
हालांकि, दूसरी ओर Straits Times में 2.81 अंक, Hang Seng में 423.14 अंक और Taiwan Weighted में 121.31 अंक की गिरावट है। इसके अलावा, Jakarta Composite में 94.40 अंक और Shanghai Composite में 27.92 अंक की कमजोरी दिख रही है।
जापान की मुद्रास्फीति ने फरवरी में कम होने के संकेत दिखाए। यहां इनफ्लेशन रेट सालाना आधार पर घटकर 3.7% पर आ गई, जो जनवरी के दो साल के उच्चतम 4% से कम है। कोर इनफ्लेशन, जिसमें ताजा खाद्य कीमतें शामिल नहीं हैं, भी पिछले महीने के 3.2% की तुलना में घटकर 3% पर आ गई।
ग्लोबल आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Accenture का रेवेन्यू दिसंबर-फरवरी तिमाही सालाना 5% बढ़कर $16.7 बिलियन तक पहुंच गया है। कंपनी ने अपने पूरे साल के रेवेन्यू ग्रोथ आउटलुक में भी बदलाव किया है। इसके तहत लोकल करेंसी में लोअर बैंड को 5-7% तक सीमित कर दिया, जबकि पहले इसका अनुमान 4-7% था।
वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में रेवेन्यू $16.66 बिलियन रहा, जो लोकल करेंसी में 8.5 फीसदी की वृद्धि है। हालांकि, ग्रॉस मार्जिन एक साल पहले के 30.9% से घटकर 29.9% हो गया। एक्सेंचर को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के लिए $16.9 बिलियन और $17.5 बिलियन के बीच रेवेन्यू की उम्मीद है।
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY), जो डॉलर की कीमत को छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मापता है, शुक्रवार सुबह 103.85 पर था। यह इंडेक्स अमेरिकी डॉलर की ताकत या कमजोरी को अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में दिखाता है। इस बास्केट में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी मुद्राएं शामिल हैं। रुपये की कीमत 86.37 प्रति डॉलर पर बंद हुई।
विदेशी निवेशकों (FII) ने 20 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में वापसी की और 3,239.14 करोड़ रुपये का निवेश किया। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने सतर्क रुख अपनाते हुए 3,136.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
पिछले सत्र में रिकॉर्ड 3,057.21 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने के बाद, सोने की कीमतें शुक्रवार को स्थिर रहीं। स्पॉट गोल्ड 3,043.89 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि अमेरिकी सोने के वायदा भाव में 0.3% की मामूली वृद्धि हुई, जिससे यह 3,051.90 डॉलर पर पहुंच गया।
गुडरिटर्न्स के अनुसार, भारत में 21 मार्च को सोने की कीमतें स्थिर रहीं। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 90,067 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 83,110 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस बीच, 18 कैरेट सोना 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध था।
शुक्रवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में मामूली उछाल देखा गया, जिसमें WTI क्रूड 0.62% बढ़कर 68.48 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.52% बढ़कर 72.38 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख