return to news
  1. Stock Market Today: Sensex 1300 अंक उछला, Nifty 23780 के पार, Eternal-ICICI Bank टॉप गेनर्स

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex 1300 अंक उछला, Nifty 23780 के पार, Eternal-ICICI Bank टॉप गेनर्स

Upstox

4 min read | अपडेटेड April 17, 2025, 13:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: Dow Jones Industrial में 1.73 फीसदी की कमजोरी आई है और यह 39,669.39 पर बंद हुआ है। S&P 500 भी 2.24 फीसदी टूटकर 5,275.70 के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा, Nasdaq Composite भी 3.07 फीसदी लुढ़ककर 16,307.16 पर बंद हुआ।

Stock Market: अमेरिकी बाजार में बीते बुधवार को गिरावट देखने को मिली है।

Stock Market: अमेरिकी बाजार में बीते बुधवार को गिरावट देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की आज 17 अप्रैल को कमजोर शुरुआत हुई। हालांकि, बाद में इसमें शानदार रैली देखने को मिल रही है। BSE Sensex में इस समय 1300 अंकों (1.60%) की बढ़त नजर आ रही है और यह 78280 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, Nifty भी 165 अंक (1.45%) बढ़कर 23775 के स्तर पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, ICICI Bank और SBIN के शेयरों में है। वहीं, टेक महिंद्रा और HCL टेक के शेयर टॉप लूजर्स हैं।

अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली

आज 17 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में बीते बुधवार को गिरावट देखने को मिली। Dow Jones Industrial में 1.73 फीसदी की कमजोरी आई है और यह 39,669.39 पर बंद हुआ है। S&P 500 भी 2.24 फीसदी टूटकर 5,275.70 के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा, Nasdaq Composite भी 3.07 फीसदी लुढ़ककर 16,307.16 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों का क्या है अपडेट?

एशियाई बाजारों में आज मिले-जुले संकेत नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 71 अंक नीचे ट्रेड कर रहा है। हालांकि, Nikkei 225 में 291.89 अंकों की तेजी है। Straits Times में 48.59 अंक, Hang Seng में 245.17 अंक, KOSPI में 17.18 अंक और Shanghai Composite में 4 अंक की बढ़त है।

दूसरी ओर, Taiwan Weighted में 38.79 अंक और Jakarta Composite में 9.41 अंक की कमजोरी है। SET Composite में 0.65 अंक की मामूली गिरावट के साथ फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है।

आज बाजार के लिए ये फैक्टर्स होंगे अहम

पॉवेल की चेतावनी

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने चेतावनी दी है कि डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से अमेरिका की अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि ये शुल्क उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़ा दिए गए हैं, जिससे फेडरल रिजर्व के लिए आर्थिक हालात को संभालना और भी मुश्किल हो गया है।

पॉवेल ने खासतौर पर लंबे समय में इसके नुकसान को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को एक बड़ी आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें महंगाई बढ़ने और बेरोजगारी बढ़ने की आशंका है।

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध बढ़ा

अमेरिका और चीन के बीच चल रहा व्यापार विवाद और गंभीर हो गया है। अमेरिका ने चीन से आने वाले सामानों पर 245% तक का भारी टैक्स लगा दिया है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। चीन ने अमेरिका की इन आक्रामक नीतियों का विरोध किया है और कहा है कि वह बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अपनी शर्तों पर। चीन ने अमेरिका से धमकियों और दबाव की राजनीति बंद करने को कहा है।

अमेरिकी डॉलर

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY), जो डॉलर की कीमत को 6 बड़ी विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मापता है, 0.13% बढ़कर 99.51 पर पहुंच गया। इस इंडेक्स से पता चलता है कि डॉलर अन्य बड़ी मुद्राओं (जैसे ब्रिटिश पाउंड, यूरो, जापानी येन, आदि) के मुकाबले मजबूत है या कमजोर। भारतीय रुपया 15 अप्रैल को डॉलर के मुकाबले 0.10% गिरकर 85.68 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल की कीमतें

गुरुवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी बढ़त देखी गई। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 0.85% चढ़कर 63 डॉलर प्रति बैरल हो गया। ब्रेंट क्रूड 0.70% बढ़कर 66.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा। यह बढ़त वैश्विक बाजार में सतर्क माहौल के बीच आई है।

FII और DII डेटा

16 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में 3,936 करोड़ रुपये की भारी खरीदारी की, जो एक दिन पहले की सबसे बड़ी खरीदारी के बाद की गई। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,513 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर मुनाफा लिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख