मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड March 27, 2025, 11:32 IST
सारांश
Stock Market Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राज्य अमेरिका में आयातित सभी वाहनों और विदेशी निर्मित ऑटो पार्ट्स पर 25% टैरिफ की घोषणा की। इस बीच आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी बिकवाली दिख रही है। वहीं, बीते बुधवार को अमेरिकी बाजारों में भी बिकवाली देखी गई।
Stock Market: ज्यादातर एशियाई बाजारों में आज बिकवाली हो रही है।
आज ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत नजर आ रहे हैं। Dow Jones Industrial में बीते बुधवार को 0.31 फीसदी की गिरावट रही और यह 42,454.79 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 64.45 अंक लुढ़ककर 5,712.20 के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 372.84 अंकों की बड़ी गिरावट देखी गई और यह 17,899.02 तक लुढ़क गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राज्य अमेरिका में आयातित सभी वाहनों और विदेशी निर्मित ऑटो पार्ट्स पर 25% टैरिफ की घोषणा की। इस बीच आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी बिकवाली दिख रही है।
एशियाई बाजारों से आज जमकर बिकवाली हो रही हैं। गिफ्ट निफ्टी में 61 अंकों की गिरावट है। Nikkei 225 में 382.10 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
हालांकि, Straits Times में 14.35 अंक और Hang Seng में 256.79 अंक की मजबूती है। Taiwan Weighted 1.50 फीसदी और KOSPI 1.05 फीसदी लुढ़क गया है। SET Composite में 3.37 अंक, Jakarta Composite में 3.45 अंक और Shanghai Composite में 12.67 अंक की बढ़त दिख रही है।
आज इन फैक्टर्स से तय होगी बाजार की चाल
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी वाहनों और विदेशी ऑटो पार्ट्स पर 25% टैरिफ (आयात कर) लगाने की घोषणा की। यह कदम घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया, लेकिन इससे उन ऑटो कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है जो वैश्विक आपूर्ति शृंखला पर निर्भर हैं।
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार पांचवें दिन बाजार में खरीदार बने रहे। मार्च में उन्होंने ₹21,377.38 करोड़ के शेयर खरीदे। इससे पहले के पांच महीनों में (मार्च को छोड़कर) वे शुद्ध विक्रेता थे। उन्होंने कुल मिलाकर ₹3 लाख करोड़ से अधिक के शेयर बेचे थे।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख