मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड April 21, 2025, 12:07 IST
सारांश
Stock Market: Dow Jones Industrial में 527.16 अंकों की गिरावट रही और यह 39,142.23 पर बंद हुआ। हालांकि, S&P 500 इंडेक्स में 7 अंकों की मामूली बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, Nasdaq Composite 20.71 अंक बढ़कर 16,286.45 के स्तर तक लुढ़क गया।
Just Dial's revenue in Q4 came in at ₹289.2 crore, a 7% uptick over the corresponding period of the last fiscal year.
आज ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। बीते 17 अप्रैल को Dow Jones Industrial में 527.16 अंकों की गिरावट रही और यह 39,142.23 पर बंद हुआ। हालांकि, S&P 500 इंडेक्स में 7 अंकों की मामूली बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, Nasdaq Composite 20.71 अंक बढ़कर 16,286.45 के स्तर तक लुढ़क गया।
एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में 22.50 अंकों की बढ़त दिख रही है। हालांकि, Nikkei 225 में 429.93 अंक की बड़ी गिरावट है। Taiwan Weighted भी 257.87 अंक लुढ़क गया है।
इसके अलावा, KOSPI में 0.20 अंक और Jakarta Composite में 8.43 अंक की हल्की कमजोरी है। दूसरी ओर, Straits Times में 43 अंकों की तेजी है। वहीं, Shanghai Composite भी 9.45 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है।
चीन ने युआन को सहारा देने के लिए प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बीजिंग ने सोमवार को अपने लोन प्राइम रेट्स (LPR) को बरकरार रखा। 1-वर्षीय LPR 3.1% और 5-वर्षीय 3.6% पर है। केंद्रीय बैंक अमेरिका के साथ ट्रेड टेंशन के बीच करेंसी को स्थिर करने की कोशिश कर रहा है।
US Dollar Index (DXY), जो डॉलर की कीमत को छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मापता है, सोमवार सुबह 0.18% गिरकर 98.61 पर आ गया। यह इंडेक्स बताता है कि अमेरिकी डॉलर की तुलना में अन्य प्रमुख मुद्राएं कितनी मजबूत या कमजोर हैं। इस बास्केट में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक आदि शामिल हैं। रुपया 17 अप्रैल को डॉलर के मुकाबले 0.37% बढ़कर 85.37 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। WTI क्रूड की कीमत $63.51 रही, जो 1.80% कम है, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत $66.79 रही, जो 1.72% कम है।
विदेशी निवेशक (FII) ने 17 अप्रैल 2024 को कुल ₹4,667.94 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹2,006.15 करोड़ के शेयर खरीदे। यह जानकारी NSE पर उपलब्ध प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख