मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड April 03, 2025, 09:53 IST
सारांश
Stock Market Today: अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। हालांकि, एशियाई बाजारों में आज बिकवाली हो रही है। Dow Jones Industrial में 235.36 अंकों की मजबूती रही और यह 42,225.32 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में भी 37.90 अंकों की बढ़त रही।
Stock Market: एशियाई बाजारों में आज 3 अप्रैल को जमकर बिकवाली हो रही है।
दूसरी ओर, ग्लोबल मार्केट्स में जमकर बिकवाली हो रही है। अमेरिका ने भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसके साथ ही, चीन पर अब 34% और यूरोपीय संघ पर 20% शुल्क लगेगा। इस बीच आज 3 अप्रैल को एशियाई बाजारों पर दबाव है।
टैरिफ की घोषणा के बाद ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, IT और ज्वेलरी जैसे प्रमुख सेक्टर्स फोकस हैं। अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। हालांकि, एशियाई बाजारों में आज बिकवाली हो रही है।
अमेरिकी शेयर बाजारों की बात करें तो Dow Jones Industrial में 235.36 अंकों की मजबूती रही और यह 42,225.32 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में भी 37.90 अंकों की बढ़त रही। इसके अलावा, Nasdaq Composite 151.16 अंक उछलकर 17,601.05 पर पहुंच गया है।
ट्रम्प के टैरिफ के बाद वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में गिरावट देखने को मिली है। डॉव जोन्स फ्यूचर्स में 900 से अधिक अंकों की गिरावट आई, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक फ्यूचर्स में 3.9% और 4.7% की गिरावट आई।
गिफ्ट निफ्टी में एक फीसदी से अधिक की गिरावट है और यह यह 246 अंक लुढ़क गया है, जो घरेलू बाजारों के लिए खराब संकेत है। Nikkei 225 में तीन फीसदी से अधिक की भारी गिरावट है। Straits Times में 10.67 अंकों की कमजोरी है। Hang Seng की बात करें तो यह 277.45 अंक लुढ़क गया है। KOSPI में भी 1.17 फीसदी की गिरावट है। हालांकि, Shanghai Composite में 2.31 अंकों की बढ़त के साथ फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को "लिबरेशन डे" घोषित किया और एक नया टैरिफ नियम लागू किया, जो वैश्विक व्यापार को प्रभावित कर सकता है। इस नियम के तहत, अमेरिका में आने वाले सभी सामानों पर 10% का आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया जाएगा, जो 5 अप्रैल से लागू होगा।
इसके अलावा, ट्रंप ने 60 देशों पर अलग-अलग दरों से टैरिफ लगाया, जिससे उन देशों की व्यापारिक नीतियों को अनुचित बताया गया। चीन पर 34%, वियतनाम पर 46%, भारत पर 26%, जापान पर 24%, यूरोपीय संघ पर 20%, और यूके पर 10% टैरिफ लगाया गया है।
इन टैरिफ का असर ऑटोमोबाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और ज्वेलरी जैसे उद्योगों पर पड़ सकता है, जिससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (ग्लोबल सप्लाई चेन) में बदलाव होने की संभावना है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख