return to news
  1. Stock Market Holiday 2025: क्या गुड फ्राइडे को बंद रहेगा शेयर बाजार? आगे और कब-कब होगी छुट्टी?

मार्केट न्यूज़

Stock Market Holiday 2025: क्या गुड फ्राइडे को बंद रहेगा शेयर बाजार? आगे और कब-कब होगी छुट्टी?

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 17, 2025, 09:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Holiday: शुक्रवार को NSE और BSE पर इक्विटी, डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई कारोबार या सेटलमेंट नहीं होगा। गुड फ्राइडे के बाद शेयर बाजार की अगली छुट्टी 1 मई 2025 को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर होगी। यहां हमने 2025 में शेयर बाजार की छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी है।

Stock Market: वीकेंड के चलते शनिवार और रविवार को भी मार्केट की छुट्टी रहेगी।

Stock Market: वीकेंड के चलते शनिवार और रविवार को भी मार्केट की छुट्टी रहेगी।

Stock market holiday 2025: भारतीय शेयर बाजार अगले तीन दिनों तक बंद रहेगा। गुड फ्राइडे के चलते शुक्रवार यानी 18 अप्रैल 2025 को BSE और NSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके बाद वीकेंड के चलते शनिवार और रविवार को भी मार्केट की छुट्टी रहेगी। नए हफ्ते में यानी सोमवार, 21 अप्रैल 2025 से शेयर बाजार में कारोबार सामान्य रूप से शुरू होगा।

शुक्रवार को NSE और BSE पर इक्विटी, डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई कारोबार या सेटलमेंट नहीं होगा। गुड फ्राइडे के बाद शेयर बाजार की अगली छुट्टी 1 मई 2025 को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर होगी। यहां हमने 2025 में शेयर बाजार की छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी है।

2025 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट

तारीखत्योहार/दिवस
1 मईमहाराष्ट्र दिवस
15 अगस्तस्वतंत्रता दिवस
27 अगस्तगणेश चतुर्थी
2 अक्टूबरगांधी जयंती
21 अक्टूबरदिवाली लक्ष्मी पूजन
22 अक्टूबरदिवाली बलिप्रतिपदा
5 नवंबरगुरुपर्व (गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव)
25 दिसंबरक्रिसमस

क्या शुक्रवार को कमोडिटी मार्केट खुला रहेगा?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के सुबह और शाम के दोनों सत्र 18 अप्रैल 2025 को बंद रहेंगे। इसी तरह, भारत का सबसे बड़ा एग्री कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) भी पूरी तरह बंद रहेगा।

शेयर बाजार में कारोबार का समय

भारतीय शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच चलता है। इसके अलावा, नियमित कारोबारी दिनों में सुबह 9 बजे से सुबह 9:15 बजे तक प्री-ओपनिंग सेशन होता है, जो बाजार को सुचारू रूप से खोलने में मदद करता है। वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख