return to news
  1. Stock Market crash: चौतरफा बिकवाली से निवेशकों को ₹19 लाख करोड़ की चपत, Nifty Metal 7% टूटा

मार्केट न्यूज़

Stock Market crash: चौतरफा बिकवाली से निवेशकों को ₹19 लाख करोड़ की चपत, Nifty Metal 7% टूटा

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 07, 2025, 10:32 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो इसमें 7 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल में है और यह 7.44 फीसदी लुढ़क गया है। निफ्टी मीडिया में 6 फीसदी से अधिक की कमजोरी है। निफ्टी आईटी 5 फीसदी से अधिक टूट गया है।

Stock Market crash: Sensex के सभी 30 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

Stock Market crash: Sensex के सभी 30 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

Stock Market crash: दुनियाभर के देशों में टैरिफ टेंशन के बीच शेयर बाजारों में आज 7 अप्रैल जमकर बिकवाली हो रही है। चौतरफा बिकवाली के बीच शुरुआती कारोबार में Sensex-Nifty करीब 5 फीसदी तक टूट गए। बाजार में तबाही के बीच निवेशकों को करीब 19 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

निवेशकों के 19.63 लाख करोड़ रुपये डूबे

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 7 अप्रैल को घटकर 3,83,70,958.34 लाख करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 4 अप्रैल को 4,03,34,886.46 लाख करोड़ रुपये था।

इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 19.63 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 19.63 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Nifty Metal 7 फीसदी से अधिक लुढ़का

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो इसमें 7 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल में है और यह 7.44 फीसदी लुढ़क गया है। निफ्टी मीडिया में 6 फीसदी से अधिक की कमजोरी है। निफ्टी आईटी 5 फीसदी से अधिक टूट गया है।

निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो में भी 5 फीसदी की गिरावट है। निफ्टी ऑयल एंड गैस भी 4 फीसदी से अधिक लुढ़क गया है। निफ्टी फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, निफ्टी बैंक में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट है। FMCG इंडेक्स भी 2 फीसदी से अधिक नीचे है।

Tata Motors समेत ये शेयर सबसे ज्यादा गिरे

Sensex के सभी 30 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट टाटा मोटर्स में है और यह 10 फीसदी से अधिक टूट गया है। टाटा स्टील और HCL टेक में भी जबरदस्त बिकवाली हो रही है। इंफोसिस और टेक महिंद्रा में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट है।

509 शेयरों में लोअर सर्किट

BSE पर आज कुल 3842 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 306 शेयर बढ़त पर हैं, जबकि 3393 शेयरों में गिरावट है। 143 शेयर ऐसे हैं, जिनके प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बीच 103 शेयरों में अपर सर्किट है, जबकि 509 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख