return to news
  1. Stock Market closing: शेयर बाजार में प्रॉफिट बुकिंग, Sensex-Nifty करीब डेढ़ फीसदी लुढ़के

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: शेयर बाजार में प्रॉफिट बुकिंग, Sensex-Nifty करीब डेढ़ फीसदी लुढ़के

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 13, 2025, 15:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में BSE Sensex पर ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Infosys, Power Grid, Eternal, HCL Technologies और TCS के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा, Sun Pharmaceutical, Adani Ports, Bajaj Finance और Tech Mahindra के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market: Sensex में आज के कारोबार में 1281.68 अंक (1.55%) की गिरावट आई और यह 81,148.22 पर बंद हुआ।

Stock Market: Sensex में आज के कारोबार में 1281.68 अंक (1.55%) की गिरावट आई और यह 81,148.22 पर बंद हुआ।

Stock Market: 12 मई को करीब 4 फीसदी की शानदार रैली के बाद आज 13 मई को शेयर बाजार करीब डेढ़ फीसदी लुढ़क गया। BSE Sensex में आज के कारोबार में 1281.68 अंक (1.55%) की गिरावट आई और यह 81,148.22 पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 346.35 अंक (1.39%) की कमजोरी रही और यह 24,578.35 पर बंद हुआ।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के चलते मार्केट में तेजी के बाद आज निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की है। आज के कारोबार में BSE Sensex पर ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Infosys, Power Grid, Eternal, HCL Technologies और TCS के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा, Sun Pharmaceutical, Adani Ports, Bajaj Finance और Tech Mahindra के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त

दिलचस्प बात यह रही कि ओवरऑल मार्केट में बिकवाली के बावजूद मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.81 फीसदी की तेजी देखी गई।

IT, Auto सेक्टर्स में बिकवाली

सेक्टरवाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो ज्यादातर सेक्टर्स में गिरावट रही। निफ्टी बैंक 0.80 फीसदी टूट गया। निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 2 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। निफ्टी ऑटो, मेटल और FMCG इंडेक्स भी करीब एक फीसदी तक लुढ़क गए।

प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर में भी बिकवाली का दबाव दिखा। हालांकि, निफ्टी मीडिया, फार्मा और PSU बैंक इंडेक्स में एक फीसदी से अधिक की बढ़त देखने को मिली।

2,564 शेयर बढ़त के साथ बंद

आज BSE पर कुल 4,101 शेयरों में कारोबार हुआ है। इनमें से 2,564 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,397 शेयरों में गिरावट रही। 140 शेयर ऐसे रहे, जिनके प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज 332 शेयरों में अपर सर्किट और 165 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख