return to news
  1. Stock Market closing: भारत-पाकिस्तान टेंशन से सहमा मार्केट, Sensex 880 अंक लुढ़का, Nifty 24008 पर

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: भारत-पाकिस्तान टेंशन से सहमा मार्केट, Sensex 880 अंक लुढ़का, Nifty 24008 पर

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 09, 2025, 15:58 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: सबसे ज्यादा गिरावट ICICI Bank, Power Grid, UltraTech Cement, Bajaj Finance और Reliance Industries के शेयरों में दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी ओर Titan Company, Larsen and Toubro और Tata Motors के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयरों में गिरावट रही।

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयरों में गिरावट रही।

Stock Market: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आज 9 मई को भारतीय शेयर बाजार में जमकर बिकवाली देखी गई। इसके चलते BSE Sensex में 880.34 अंकों की गिरावट रही और यह 79574.15 पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 242.15 अंकों की कमजोरी रही और यह 24031.50 तक लुढ़क गया। बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों में घबराहट का माहौल है। बता दें कि अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान तनाव से दूरी बना ली है।

ICICI Bank, Power Grid में सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयरों में गिरावट रही। कुल 25 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि केवल 5 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है।

सबसे ज्यादा गिरावट ICICI Bank, Power Grid, UltraTech Cement, Bajaj Finance और Reliance Industries के शेयरों में दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी ओर Titan Company, Larsen and Toubro और Tata Motors के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

ज्यादातर सेक्टर लाल निशान पर बंद

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ज्यादातर सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए। बैंक निफ्टी में 1.42 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी रियल्टी 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया। निफ्टी प्राइवेट बैंक में भी एक फीसदी से अधिक की कमजोरी रही।

निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, मेटल और फार्मा इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। हालांकि, निफ्टी PSU बैंक में 1.59 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी मीडिया भी करीब एक फीसदी उछल गया।

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश घटा

इक्विटी म्यूचुअल फंड (MF) में निवेश अप्रैल में 3.24 प्रतिशत घटकर 24,269 करोड़ रुपये रह गया। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में बाजार में जारी अस्थिरता के बीच यह गिरावट आई है। इक्विटी फंड में लगातार चौथे महीने निवेश में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, लगातार 50वें महीने म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध प्रवाह सकारात्मक बना रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख