मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड April 28, 2025, 15:50 IST
सारांश
Stock Market: ब्लू-चिप स्टॉक रिलायंस इंडस्ट्रीज में आज 5 फीसदी से अधिक की शानदार रैली देखी गई। इसके अलावा, विदेशी निवेशक (FII) भारतीय शेयर बाजार में लगातार खरीदारी कर रहे हैं। इन वजहों से आज मार्केट में मजबूती देखने को मिली है। ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत ने भी घरेलू बाजारों को सपोर्ट किया।
Stock Market: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर सबसे ज्यादा 5 फीसदी से अधिक उछल गए।
NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी आज तेजी आई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.61 फीसदी बढ़ गया है। इसके अलावा, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.85 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
ब्लू-चिप स्टॉक रिलायंस इंडस्ट्रीज में आज 5 फीसदी से अधिक की शानदार रैली देखी गई। इसके अलावा, विदेशी निवेशक (FII) भारतीय शेयर बाजार में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इन वजहों से आज मार्केट में मजबूती देखने को मिली है। ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत ने भी घरेलू बाजारों को सपोर्ट किया।
Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयरों में आज तेजी देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर सबसे ज्यादा 5 फीसदी से अधिक उछल गए। इसके अलावा, Sun Pharma, Mahindra And Mahindra, Tata Steel और Axis Bank के शेयर भी टॉप गेनर्स रहे। हालांकि, HCL Technologies, UltraTech Cement, Eternal और Hindustan Unilever के शेयरों में गिरावट देखी गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज NSE पर ज्यादातर सेक्टर्स में उछाल आया है। निफ्टी बैंक इंडेक्स एक फीसदी से अधिक बढ़ा है। निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स 3 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। निफ्टी फार्मा, PSU बैंक में दो फीसदी से अधिक की तेजी रही। निफ्टी ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर भी एक फीसदी से ज्यादा बढ़े हैं।
आज BSE पर कुल 4,179 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 1969 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, 2027 शेयरों में गिरावट रही। इसके अलावा, 183 शेयर ऐसे रहे, जिनके प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज 262 शेयरों में अपर सर्किट लगा है, जबकि 268 शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुए।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख