मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड April 21, 2025, 15:53 IST
सारांश
Stock Market में इस रैली की बड़ी वजह HDFC Bank और ICICI Bank के मजबूत नतीजे रहे, जिसके चलते बैंकिंग शेयरों में आज जमकर खरीदारी हुई है। इसके चलते Nifty Bank ने अपने ऑल टाइम हाई को छू लिया। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों (FII) का भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा है।
Stock Market: आज के कारोबार में BSE Sensex में 855.30 अंक या 1.09 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
इस रैली की बड़ी वजह HDFC Bank और ICICI Bank के मजबूत नतीजे रहे, जिसके चलते बैंकिंग शेयरों में आज जमकर खरीदारी हुई है। इसके चलते Nifty Bank ने अपने ऑल टाइम हाई को छू लिया। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों (FII) का भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड एग्रीमेंट पर बात आगे बढ़ रही है, जिससे मार्केट सेंटीमेंट सुधरा है।
Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर आज हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी Tech Mahindra, Indusind Bank, Power Grid, Bajaj Finserv और Mahindra And Mahindra के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा, Adani Ports, ITC, Asian Paints और Hindustan Unilever के शेयर टॉप लूजर्स रहे।
मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी आज जमकर खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.50 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 2.21 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैकिंग शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1.87 फीसदी उछल गया है। निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 2.38 फीसदी की तेजी रही। निफ्टी आईटी और PSU बैंक इंडेक्स भी दो फीसदी से अधिक उछल गए। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर में भी करीब दो फीसदी की मजबूती आई है।
निफ्टी मीडिया और फार्मा भी करीब एक फीसदी मजबूत हुए हैं। निफ्टी FMCG अकेला सेक्टर है, जो लाल निशान पर बंद हुआ। इसमें 0.96 फीसदी की गिरावट आई है।
BSE पर आज कुल 4247 शेयरों में कारोबार हुआ है। इसमें से 2921 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, 1166 शेयरों में गिरावट देखी गई। इसके अलावा, 160 शेयर ऐसे रहे, जिसके प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज 415 शेयरों में अपर सर्किट लग गया, जबकि 189 शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुए।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख