मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड March 20, 2025, 15:52 IST
सारांश
Stock Market: NSE पर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी ऑटो और निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में देखने को मिली है। इन दोनों इंडेक्स में करीब 1.50 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा, निफ्टी FMCG, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स एक फीसदी से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुए।
Stock Market: निफ्टी पर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज अच्छी बढ़त देखी गई।
निफ्टी पर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज अच्छी बढ़त देखी गई। आज के कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.64 फीसदी बढ़ा है। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.70 फीसदी की तेजी रही।
Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। आज कुल 27 शेयरों में तेजी रही जबकि 3 शेयरों में बिकवाली देखी गई। भारती एयरटेल, टाइटन, TCS और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई है। इसके अलावा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस और IndusInd Bank के शेयरों में गिरावट देखी गई।
NSE पर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी ऑटो और निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में देखने को मिली है। इन दोनों इंडेक्स में करीब 1.50 फीसदी की तेजी रही।
इसके अलावा, निफ्टी FMCG, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स एक फीसदी से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुए। इसके साथ ही, निफ्टी बैंक में भी तेजी देखी गई।
BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 20 मार्च को बढ़कर 4,08,50,798.59 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 19 मार्च को 4,05,00,918.63 लाख करोड़ रुपये था।
इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 3.49 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 3.49 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख