मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड April 17, 2025, 15:55 IST
सारांश
Stock Market: Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, ICICI Bank, Sun Pharmaceutical, Bharti Airtel और Bajaj Finserv के शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, मारुति सुजुकी इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
Stock Market: BSE Sensex में आज 1508.91 अंक यानी करीब दो फीसदी की शानदार रैली आई।
BSE Sensex में आज 1508.91 अंक यानी करीब दो फीसदी की शानदार रैली आई और यह 78,553.20 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 414.45 अंक यानी 1.77 फीसदी की मजबूती रही और यह 23,851.65 के स्तर पर पहुंच गया।
Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, ICICI Bank, Sun Pharmaceutical, Bharti Airtel और Bajaj Finserv के शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, मारुति सुजुकी इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों ने भी आज अपने निवेशकों का मुनाफा कराया है। NSE पर निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.60 फीसदी बढ़ गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.37 फीसदी की बढ़त रही।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में तगड़ी खरीदारी देखी गई और निफ्टी बैंक इंडेक्स 2.21 फीसदी उछल गया। निफ्टी PSU बैंक में 1.64 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.23 फीसदी की मजबूती आई है।
इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, ऑयल एंड गैस और फार्मा सेक्टर करीब एक फीसदी चढ़ गए। निफ्टी FMCG, IT, मीडिया, मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।
BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 17 अप्रैल को बढ़कर 4,19,33,621.24 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 16 अप्रैल को 4,15,00,183.40 लाख करोड़ रुपये था।
इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 4.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 4.33 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख