मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड April 15, 2025, 15:49 IST
सारांश
Stock Market: NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 3.03 फीसदी उछल गया। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 3.15 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई है।
Stock Market: आज के कारोबार में BSE Sensex में 1577.63 अंक यानी 2.10 फीसदी की रैली देखी गई।
आज के कारोबार में BSE Sensex में 1577.63 अंक यानी 2.10 फीसदी की रैली देखी गई और यह 76,734.89 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, Nifty 50 में 500 अंक यानी 2.19 फीसदी का उछाल आया और यह 23,328.55 पर बंद हुआ।
NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.92 फीसदी उछल गया। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 3.08 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
Sensex के ज्यादार शेयर आज हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा करीब 7 फीसदी की बढ़त IndusInd Bank के शेयरों में है। इसके अलावा, Tata Motors, Larsen and Toubro, Adani Ports और Axis Bank के शेयर भी टॉप गेनर्स रहे। इसके अलावा, Hindustan Unilever और ITC के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 5.64 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, मीडिया और मेटल में करीब 3 फीसदी की मजबूती आई है।
निफ्टी बैंक, फार्मा, प्राइवेट बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स दो फीसदी से अधिक उछल गए। वहीं, निफ्टी आईटी, PSU बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी एक फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए है।
BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 15 अप्रैल को बढ़कर 4,12,22,918.26 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 11 अप्रैल को 4,01,55,574.05 लाख करोड़ रुपये था।
इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 10.67 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 10.67 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख