return to news
  1. Stock Market closing: US टैरिफ से पहले शेयर बाजार में रैली, Sensex 592 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,332 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: US टैरिफ से पहले शेयर बाजार में रैली, Sensex 592 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,332 पर बंद

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 02, 2025, 15:38 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी Zomato, Titan, IndusInd Bank और Tech Mahindra के शेयरों में देखने को मिल रही है। वहीं, UltraTech Cement, Nestle India और Power Grid के शेयर टॉप लूजर्स हैं।

Stock Market: आज के कारोबार में NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में जमकर खरीदारी हुई है।

Stock Market: आज के कारोबार में NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में जमकर खरीदारी हुई है।

Stock Market: एक अप्रैल को भारी बिकवाली के बाद आज दो अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिल रही है। ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी ने मार्केट सेंटीमेंट को बेहतर किया है। इसके साथ ही पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों ने भी बाजार को सपोर्ट किया।

आज के कारोबार में BSE Sensex में 592.93 अंकों की तेजी दर्ज की गई और यह 76,617.44 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 166.65 अंकों की मजबूती है और यह 23,332.35 पर बंद हुआ है।

Zomato, Titan रहे टॉप गेनर्स

Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। इनमें से 21 शेयरों में तेजी दर्ज की गई है, जबकि शेष 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी Zomato, Titan, IndusInd Bank और Tech Mahindra के शेयरों में देखने को मिल रही है। वहीं, UltraTech Cement, Nestle India और Power Grid के शेयर टॉप लूजर्स हैं।

आज के कारोबार में NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में जमकर खरीदारी हुई है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.61 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.12 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी रियल्टी समेत ये सेक्टर्स उछले

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो NSE पर सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में रही और यह 3 फीसदी से अधिक उछल गया।

निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी दो फीसदी से अधिक की रैली देखी गई। इसके अलावा, निफ्टी बैंक और FMCG इंडेक्स एक फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी ऑटो, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

मार्केट में रिकवरी की क्या है वजह?

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। शंघाई बाजार हरे निशान में बंद हुआ, जबकि हांगकांग बाजार लाल निशान में रहा। वॉल स्ट्रीट पर, S&P 500 इंडेक्स 21.22 अंक (0.38%) बढ़कर 5,633.07 पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq Composite 150.60 अंक (0.87%) बढ़कर 17,449.89 पर पहुंच गया। हालांकि, Dow Jones Industrial Average 11.80 अंक (0.03%) गिरकर 41,989.96 पर बंद हुआ।

हालिया गिरावट के बाद, बड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। HDFC Bank, Maruti Suzuki, ICICI Bank और प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कमाई के सीजन की शुरुआत हो रही है और जल्द ही आरबीआई की मौद्रिक नीति (monetary policy) पर फैसला आने वाला है। साथ ही, टैरिफ (आयात-निर्यात शुल्क) एक अहम फैक्टर बना हुआ है, लेकिन कई अन्य आर्थिक घटनाएं भी एक साथ हो रही हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख