return to news
  1. South Indian Bank का शेयर 1 ही दिन में 18% क्यों टूटा, बैंक CEO के इस फैसले से घबराए निवेशक

मार्केट न्यूज़

South Indian Bank का शेयर 1 ही दिन में 18% क्यों टूटा, बैंक CEO के इस फैसले से घबराए निवेशक

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 30, 2026, 13:32 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

South Indian Bank के Q3 FY26 के नतीजे कमजोर नहीं थे। नेट इंटरेस्ट इनकम 1% बढ़कर ₹881 करोड़ रही। नॉन-इंटरेस्ट इनकम 19% बढ़कर ₹486 करोड़ पहुंच गई। वहीं मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 9% बढ़कर ₹374 करोड़ हो गया।

South Indian Bank

South Indian Bank: 29 जनवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में शेषाद्री के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया।

South Indian Bank के शेयरों में आज 30 जनवरी को भारी बिकवाली हो रही है। यह स्टॉक BSE पर 18 फीसदी तक टूट गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह शेयर 14.39 फीसदी गिरकर 37.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दरअसल इस गिरावट की वजह बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO पी. आर. शेषाद्री का एक फैसला रहा। बैंक ने एक्सचेंज को बताया कि शेषाद्री अपने मौजूदा कार्यकाल (जो 30 सितंबर 2026 तक है) के बाद दोबारा इस पद के लिए आवेदन नहीं करेंगे और आगे चलकर अपनी निजी रुचियों पर ध्यान देना चाहते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सितंबर 2026 तक CEO बने रहेंगे शेषाद्री

29 जनवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में शेषाद्री के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया। बैंक ने साफ किया कि वे सितंबर 2026 तक CEO बने रहेंगे। साथ ही बोर्ड ने यह भी तय किया कि अब नए MD & CEO की तलाश शुरू की जाएगी और सही उम्मीदवार मिलने के बाद RBI और शेयरहोल्डर्स से जरूरी मंजूरी ली जाएगी। बैंक ने इसे एक प्लान्ड लीडरशिप ट्रांजिशन बताया, ताकि नया CEO आने तक कामकाज में कोई रुकावट न आए।

निवेशकों में किस बात का है डर?

बाजार ने इस फैसले को नकारात्मक संकेत माना। निवेशकों को डर लगा कि टॉप मैनेजमेंट बदलने से बैंक की भविष्य की रणनीति प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से भारी बिकवाली शुरू हो गई और शेयर इंट्रा-डे में 18.6% टूटकर ₹36.03 तक पहुंच गया, जो इस स्टॉक का अब तक का सबसे बड़ा एक-दिन का क्रैश है।

कौन हैं पी. आर. शेषाद्री?

पी. आर. शेषाद्री IIM बैंगलोर से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अक्टूबर 2023 में South Indian Bank के MD & CEO का पद संभाला था। इससे पहले वे Karur Vysya Bank में MD & CEO रह चुके हैं (सितंबर 2017 से मार्च 2020 तक) और Citibank Asia-Pacific और BFC Bank में भी सीनियर पदों पर काम कर चुके हैं।

कैसे रहे South Indian Bank के नतीजे

दिलचस्प बात यह है कि South Indian Bank के Q3 FY26 के नतीजे कमजोर नहीं थे। नेट इंटरेस्ट इनकम 1% बढ़कर ₹881 करोड़ रही। नॉन-इंटरेस्ट इनकम 19% बढ़कर ₹486 करोड़ पहुंच गई। वहीं मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 9% बढ़कर ₹374 करोड़ हो गया। फाइनेंशियल रिजल्ट ठीक होने के बावजूद सिर्फ CEO के भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता की वजह से निवेशकों ने घबराकर शेयर बेचना शुरू कर दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख