return to news
  1. Saatvik Green Energy Shares: Q3 में 144% बढ़ा नेट प्रॉफिट, फिर भी शेयरों पर दिखा उल्टा असर

मार्केट न्यूज़

Saatvik Green Energy Shares: Q3 में 144% बढ़ा नेट प्रॉफिट, फिर भी शेयरों पर दिखा उल्टा असर

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड February 05, 2026, 12:05 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Saatvik Green Energy Shares: सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 4 फरवरी को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के तीसरे क्वार्टर के नतीजे घोषित किए। तीसरे तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों पर क्या असर देखने को मिल रहा है, चलिए समझते हैं।

शेयर सूची

SAATVIKGL
--
Representative Image

सात्विक ग्रीन एनर्जी के शेयरों में क्यों दिख रही गिरावट

Saatvik Green Energy Share Price: सोलर पीवी मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी सात्विक ग्रीन एनर्जी ने बुधवार यानी कि 4 फरवरी को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के तीसरे क्वार्टर के वित्तीय नतीजे घोषित किए, जिसके बाद आज शेयरों पर उसका उलटा असर देखने को मिला है। आज सुबह से सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर रेड में ही ट्रेड हो रहे हैं। शेयरों में 5-6% तक की गिरावट देखने को मिली है। 12 बजे के आस-पास सात्विक ग्रीन एनर्जी के शेयर 5.61% यानी कि 24-25 रुपये गिरकर 412.60 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
कैसे रहे तिमाही नतीजे?

सोलर पीवी मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी सात्विक ग्रीन एनर्जी ने बुधवार को बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 144% बढ़कर 98.72 करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि मुख्य तौर पर अधिक रेवेन्यू प्राप्ति के कारण संभव हुई। कंपनी के एक बयान में यह जानकारी दी। पिछले साल इसी पीरियड में कंपनी ने 40.5 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। कंपनी का परिचालन से रेवेन्यू एक साल पहले के 518.2 करोड़ रुपये से बढ़कर इस तिमाही में 1,257.02 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रशांत माथुर ने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की तीसरी तिमाही, सात्विक ग्रीन एनर्जी के लिए एक मजबूत तिमाही थी, जिसमें सोलर मॉड्यूल की मजबूत मांग, उच्च क्षमता उपयोग और बार-बार आने वाले ग्राहकों से लगातार मिल रहे समर्थन के कारण रेवेन्यू 1,257.02 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि परिचालन प्रदर्शन मजबूत बना रहा, इस तिमाही में क्षमता उपयोग 81% रहा। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर, 2025 तक, हमारी ऑर्डर बुक 5.05 गीगावाट थी। सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड भारत की अग्रणी सोलर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल बनाने वाली कंपनियों में से एक है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख