मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड March 21, 2025, 09:53 IST
सारांश
Rapid Fleet Management Services IPO पर 21 मार्च से बुकिंग शुरू होकर 25 मार्च तक लगेगी। NSE SME प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयर्स की लिस्टिंग 28 मार्च को हो सकती है। इस बुक बिल्डिंग इशू में 22.85 लाख नए शेयर्स की सेल है और ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं है।
Rapid Fleet Management Services ट्रक-ट्रेलर जैसी गाड़ियों की सेवाएं देती है।
लॉजिस्टिक सर्विसेज देने वाली कंपनी Rapid Fleet Management Services का आईपीओ (Initial Public Offering, IPO) आज, शुक्रवार 21 मार्च को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हो रहा है। ₹43 करोड़ के इस आईपीओ पर निवेश करने के पहले यहां जान लें इससे जुड़ी अहम डीटेल्स-
पब्लिक सब्सक्रिप्शन शुरू होने के बाद Rapid Fleet Management IPO पर बोली मंगलवार 25 मार्च तक लगेगी। इसके शेयर्स का अलॉटमेंट बुधवार 26 मार्च को फाइनल होगा। इसके अगले दिन रीफंड जारी किया जाएगा और डीमैट अकाउंट में शेयर्स ट्रांसफर किए जाएंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के SME प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयर्स की लिस्टिंग अगले शुक्रवार, 28 मार्च को हो सकती है।
Rapid Fleet Management IPO के लिए प्राइस बैंड ₹183-₹192 का तय किया गया है। इसमें निवेश के लिए खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम सीमा 600 शेयर्स का एक लॉट है जिसकी कुल कीमत ₹1.1 लाख है। इस इशू का 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीददारों (Qualified Institutional Buyers, QIBs) के लिए, खुदरा निवेशकों के लिए 35% और गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) के लिए 15% हिस्सा रिजर्व किया गया है।
इस बुक बिल्डिंग इशू में 22.85 लाख नए शेयर्स की सेल है और ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं है। यानी इससे आने वाला कैपिटल कंपनी को मिलेगा, इसके प्रमोटर्स को नहीं। इस इशू के लिए Gretex Corporate Services Ltd बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं और Bigshare Services Pvt Ltd रजिस्ट्रार हैं।
Rapid Fleet Management का प्लान ₹13.02 करोड़ गाड़ियों की खरीद में लगाने का। इसके अलावा ₹36.78 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों पर लगाए जाएंगे। साथ ही बचे हुए कैपिटल को सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में खर्च किया जाएगा।
Rapid Fleet Management चेन्नै में आधारित लॉजिस्टिक्स कंपनी है। इसकी फ्लीट में 226 गाड़ियां आती हैं जिसमें ट्रंक और ट्रेलर जैसे ऑप्शन हैं। कंपनी GPS और FAST-TAG SIM TRACKING के जरिए सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन पर फोकस करती है। Rapid Fleet Management FMCG, इलेक्ट्रॉनिक्स और अक्षय ऊर्जा जैसे सेक्टर्स में सर्विसेज देती है।
वित्त वर्ष | आमदनी (करोड़ में) | PAT (करोड़ में) |
---|---|---|
FY22 | ₹113.69 | ₹3.39 |
FY23 | ₹105.52 | ₹ 4.71 |
FY24 | ₹115.58 | ₹8.07 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख