मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड May 06, 2025, 13:20 IST
सारांश
Polycab India Q4 Results: इलेक्ट्रिकल तार और केबल निर्माता कंपनी Polycab India ने चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि Q4FY25 में उसके नेट प्रॉफिट में 33% बढ़त हुई है। कंपनी ने ₹35 प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया है।
शेयर सूची
Q4FY25 के नतीजों के साथ ही Polycab India के शेयर्स पर 6 मई को बाजार का फोकस।
स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में Polycab India ने बताया कि पिछले साल की चौथी तिमाही में हुए ₹546 करोड़ के नेट प्रॉफिट की तुलना में इस साल उसे 33% ज्यादा ₹726.6 करोड़ मुनाफा हुआ है।
अपनी आमदनी और मुनाफे के ऐलान के साथ Polycab India ने यह भी जानकारी दी कि कंपनी ने FY25 के लिए ₹35 प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड देने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी की सालाना जनरल मीटिंग पर मुहर लगेगी। हालांकि, डिविडेंड के पेमेंट के लिए रेकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
नतीजे आने के बाद Polycab India के शेयर्स में बढ़त दर्ज की गई। ये 13:10 बजे 0.93% के इजाफे के साथ ₹5,849 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। इसके पहले सोमवार को ये ₹5,795 प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए थे।
इसके पहले पिछले तिमाही के दौरान Polycab India ने अपने कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 11.5% बढ़त की जानकारी दी थी। ज्यादा बिक्री के दम पर दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹464.35 करोड़ रहा था। वहीं, ऑपरेशन्स से आमदनी ₹5,226.06 करोड़ रही थी।
Polycab India Limited (PIL) भारत में तार और केबल के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है और सबसे तेजी से बढ़ रही इलेक्ट्रिक कंपनी भी। कंपनी पंखे, स्विच, वॉटर हीटर, स्विचगीयर, सोलर पैनल जैसे कई प्रॉडक्ट्स बनाती है।
कंपनी की देश के अलग- अलग राज्यों में 25 मैन्युफैक्चरिंग फसिलटीज हैं। ये गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, तमिलनाडु और दमन में फैली हैं। कंपनी के नेटवर्क के साथ 4 हजार से ज्यादा डीलर्स जुड़े हुए हैं जबकि इसके 2 लाख से ज्यादा रीटेल आउटलेट हैं।
Polycab India का वित्तीय रिपोर्ट कार्ड (FY23)-
फाइनेंशियल इंडिकेटर्स | मूल्य |
---|---|
राजस्व | ₹14,107.8 करोड़ |
राजस्व वृद्धि | 16% |
PAT (कर बाद लाभ) | ₹1,282.3 करोड़ |
PAT वृद्धि | 27% |
PAT मार्जिन | 9.1% |
EBITDA मार्जिन | 13% |
लाभांश प्रति शेयर | ₹20 |
भुगतान अनुपात | 23.5% |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख