मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड January 20, 2025, 11:32 IST
सारांश
Paytm Q3FY25: कंपनी के नतीजों को लेकर एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि कंपनी की आमदनी में पिछले साल की तुलना में 30-35% गिरावट हो सकती है
शेयर सूची
पिछले साल इसी तिमाही में रहा था 219 करोड़ घाटा।
Paytm की पेरंट कंपनी One 97 Communications ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए अपनी कमाई का ब्योरा जारी कर दिया है। कंपनी अपने नेट घाटे को कम करने में सफल रही है लेकिन ऑपरेशन्स से इसकी आमदनी कम हुई है। नतीजे आने के बाद कंपनी के शेयर्स सुबह 11:04 बजे 1.19% की बढ़त के साथ ₹910.85 के दाम पर ट्रेड कर रहे थे।
अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में यह ₹208.3 करोड़ रहा जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹219.8 करोड़ था। हालांकि, कंपनी की ऑपरेशन्स से आमदनी भी 35.8% गिरकर ₹1827.8 करोड़ पर आ गई जो पिछले साल इस तिमाही में ₹2850.5 करोड़ थी।
स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है कि पेमेंट सर्विसेज से आने वाली आमदनी ₹1,059 करोड़ रही है जो पिछली तिमाही की तुलना में 8% ज्यादा है। फाइनेंशियल सर्विसेज से आमदनी पिछली तिमाही की तुलना में 34% बढ़कर ₹502 करोड़ रही।
डिवाइसेज के लिए पेटीएम मर्चेंट सब्सक्राइबर बेस 5 लाख की बढ़त के साथ 1.17 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी की अप्रत्यक्ष कॉस्ट में पिछली तिमाही की तुलना में 7% और पिछले साल की तुलना में 23% गिरावट देखी गई है और यह ₹1,000 करोड़ पर आ गई है।
कंपनी के नतीजों को लेकर एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि कंपनी की आमदनी में पिछले साल की तुलना में 30-35% गिरावट हो सकती है और यह ₹1700 करोड़ से ₹1950 के बीच रह सकती है। हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसके 9-11% बढ़ने की उम्मीद थी।
माना जा रहा था कि कंपनी का नेट घाटा ₹32-38 करोड़ तक नीचे आ सकता है जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹222 करोड़ था।
One 97 Communications ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में ₹928 करोड़ नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया था जबकि इसके पहले दूसरी तिमाही में कंपनी को ₹839 नेट घाटा हुआ था। वहीं, पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹291.7 करोड़ का नेट घाटा हुआ था।
विवरण | FY22 | FY23 |
---|---|---|
समेकित राजस्व (₹ करोड़) | 3,892 | 6,027 |
शुद्ध लाभ/हानि (₹ करोड़) | -2,325 | -1,855 |
कुल आय (₹ करोड़) | 4,175 | 6,427 |
पूंजी व्यय (₹ करोड़) | - | 8,261 |
प्रति शेयर आय (₹) | -37 | -29 |
कुल देनदारियां (₹ करोड़) | 16,356 | 15,636 |
लेखकों के बारे में
अगला लेख