return to news
  1. Paras Defence के शेयरों में करीब 10% का उछाल, DRDO से मिला है नया ऑर्डर

मार्केट न्यूज़

Paras Defence के शेयरों में करीब 10% का उछाल, DRDO से मिला है नया ऑर्डर

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 20, 2025, 11:59 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Paras Defence Share: पारस डिफेंस के शेयरों का 52-वीक हाई 1,592.75 रुपये और 52-वीक लो 608.75 रुपये है। यह शेयर अपने 52-वीक हाई से अब भी करीब 36 फीसदी नीचे है। यह देश में सबसे ज़्यादा सब्सक्राइब किए गए IPO में से एक था। इस इश्यू को 300 गुना से ज्यादा बुक किया गया था। तीन दिन की अवधि के दौरान IPO को ₹38000 करोड़ से ज़्यादा की बोलियां मिलीं।

शेयर सूची

आज की तेजी के साथ Paras Defence का मार्केट कैप बढ़कर 4070.06 करोड़ रुपये हो गया है।

आज की तेजी के साथ Paras Defence का मार्केट कैप बढ़कर 4070.06 करोड़ रुपये हो गया है।

Paras Defence share price: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में आज 20 मार्च को करीब 10 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 5.92 फीसदी की बढ़त के साथ 1010.10 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4070.06 करोड़ रुपये हो गया है।

पारस डिफेंस के शेयरों का 52-वीक हाई 1,592.75 रुपये और 52-वीक लो 608.75 रुपये है। यह शेयर अपने 52-वीक हाई से अब भी करीब 36 फीसदी नीचे है।

Paras Defence को DRDO से मिला नया ऑर्डर

पारस डिफेंस ने 20 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे DRDO से लगभग ₹142.31 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है।

यह ऑर्डर एक लेजर सोर्स मॉड्यूल और बीम कंट्रोल सिस्टम (BCS) को मोबाइल प्लेटफॉर्म पर जोड़ने के लिए है। कंपनी ने बताया कि यह एक हाई-पावर लेजर सिस्टम का ऑर्डर है, जिसका उपयोग ड्रोन और मिसाइल रोधी सुरक्षा के लिए किया जाएगा। यह ऑर्डर अगले 24 महीनों में पूरा किया जाएगा।

Paras Defence के पास मजबूत ऑर्डर बुक

CNBC-TV18 से नवंबर में बातचीत के दौरान पारस डिफेंस के अमित महाजन ने बताया कि कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक है। डिफेंस इंजीनियरिंग बिजनेस का योगदान चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में बढ़ा है। महाजन ने कहा कि कंपनी सतर्क रुख अपनाएगी और मुनाफे के स्तर में या तो स्थिरता रहेगी या थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

Paras Defence के IPO को मिला था बंपर सब्सक्रिप्शन

पारस डिफेंस देश में सबसे ज़्यादा सब्सक्राइब किए गए IPO में से एक था। इस इश्यू को 300 गुना से ज्यादा बुक किया गया था। तीन दिन की अवधि के दौरान IPO को ₹38000 करोड़ से ज़्यादा की बोलियां मिलीं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख