return to news
  1. धड़ाम हुआ IT Index, Infosys और TCS के निवेशकों को लगा तगड़ा झटका, इस वजह से आई गिरावट

मार्केट न्यूज़

धड़ाम हुआ IT Index, Infosys और TCS के निवेशकों को लगा तगड़ा झटका, इस वजह से आई गिरावट

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड February 04, 2026, 09:44 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

भारतीय शेयर बाजार में आज आईटी सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखी जा रही है। एआई स्टार्टअप एंथ्रोपिक द्वारा नए प्लग-इन्स लॉन्च करने के बाद दुनियाभर में आईटी सेवाओं पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। निफ्टी आईटी इंडेक्स 5.63 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया है।

शेयर सूची

indian-it-stocks-crash

आईटी इंडेक्स में आई इस भारी गिरावट से निवेशकों के अरबों रुपये डूब गए हैं।

बुधवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं रही। आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का ऐसा दबाव देखा गया कि पूरा निफ्टी आईटी इंडेक्स धड़ाम हो गया। निफ्टी आईटी इंडेक्स आज 37,165.35 पर खुलने के बाद तेजी से नीचे गिरा और यह 36,436.85 के लेवल पर आ गया, जो कि 5.63 प्रतिशत की बड़ी गिरावट है। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा मार पर्सिस्टेंट सिस्टम्स पर पड़ी है, जिसका शेयर 6.82 प्रतिशत तक टूट गया है। इसके अलावा एलटीआईएम में 6.57 प्रतिशत और कोफोर्ज में 6.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। दिग्गज कंपनियों में शुमार इंफोसिस का शेयर भी लगभग 5.97 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आखिर क्यों डरे हुए हैं निवेशक?

आईटी शेयरों में आई यह भारी गिरावट असल में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़ी एक बड़ी खबर के कारण आई है। एआई डेवलपर एंथ्रोपिक ने हाल ही में अपने 'क्लाउड कोवर्क' एजेंट के लिए नए प्लग-इन्स लॉन्च किए हैं। यह तकनीक कानूनी काम, सेल, मार्केटिंग और डेटा एनालिसिस जैसे महत्वपूर्ण कामों को खुद-ब-खुद करने में सक्षम है। बाजार के जानकारों को डर है कि अगर एआई इसी तरह काम करने लगा, तो पारंपरिक आईटी कंपनियों का बिजनेस मॉडल पूरी तरह से प्रभावित हो सकता है। इसी डर की वजह से अमेरिका और यूरोप के सॉफ्टवेयर और डेटा एनालिटिक्स शेयरों में भारी बिकवाली हुई, जिसका असर अब भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है।

ग्लोबल मार्केट में भी दिखा बुरा असर

भारतीय बाजार खुलने से पहले ही वैश्विक लेवल पर इसके संकेत मिल गए थे। अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों की भारी पिटाई हुई, जहां नैस्डैक कंपोजिट 1.43 प्रतिशत और एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.84 प्रतिशत गिरकर बंद हुए। सबसे ज्यादा चिंता की बात भारतीय कंपनियों के एडीआर (ADR) में आई गिरावट थी। इंफोसिस का एडीआर रातों-रात 5.56 प्रतिशत गिर गया, जबकि विप्रो के एडीआर में 4.83 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इस गिरावट ने पहले ही साफ कर दिया था कि आज भारतीय आईटी स्टॉक भी दबाव में रहने वाले हैं। टीसीएस और एचसीएल टेक जैसे शेयरों में भी 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

क्या एआई ले लेगा कंपनियों की जगहय़

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एआई के सेक्टर में अब बड़ा बदलाव आ रहा है। पहले जहां ओपन एआई (OpenAI) को सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा था, वहीं अब एंथ्रोपिक का 'क्लाउड' कॉर्पोरेट बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। एंथ्रोपिक का एआई कोडिंग टूल 'क्लाउड कोड' पिछले साल मई में लॉन्च हुआ था और नवंबर तक इसने 1 अरब डॉलर की सालाना कमाई का आंकड़ा छू लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एंथ्रोपिक अब निवेशकों से 20 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है, जिससे इसकी वैल्यू 350 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। इतनी तेजी से बढ़ती एआई तकनीक ने पारंपरिक आईटी सर्विस कंपनियों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख